{"_id":"5d8e74f78ebc3e93ca6f8443","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly3779418144","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘विकास के लिए हस्तशिल्प को बढ़ावा देना जरूरी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘विकास के लिए हस्तशिल्प को बढ़ावा देना जरूरी’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अर्बन हाट में उद्यम समागम और प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ। उद्योग विभाग के तत्वावधान में शुरू हुई इस प्रदर्शनी में हस्तशिल्पियों के आकर्षक उत्पादों की बिक्री हो रही है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने किया। विधायक ने कहा कि स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन होते रहने चाहिए। इससे छोटे और मध्यम उद्यमियों को भी विकास के अवसर प्राप्त होते हैं। संयुक्त आयुक्त उद्योग ऋषि रंजन गोयल ने कहा कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य हस्तशिल्प को बढ़ावा देना है। स्वरोजगार की योजनाओं का समाज के विकास में अहम योगदान है। इस मौके पर जरी-जरदोजी का काम करने वाली महिलाओं को जरी कार्ड भी वितरित किए गए। एमएसएमई आगरा के ओएसडी एके गौतम ने प्रदर्शनी में लगे स्टॉलों का निरीक्षण किया। इसमें विभिन्न कंपनियों ने स्टाल लगाकर लोगों को अपने उत्पादों के बारे में भी बताया। साहू रामस्वरूप महिला विद्यालय के बच्चों ने टेक्सटाइल पेंटिंग और कैनवास पेंटिंग का लाइव डेमो दिया।