{"_id":"5d8922f78ebc3e01403183e9","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly3773084121","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग में करंट- ऊर्जा मंत्री 26 को फिर आएंगे.. नोएडा से दौड़ी चली आई विजिलेंस टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग में करंट- ऊर्जा मंत्री 26 को फिर आएंगे.. नोएडा से दौड़ी चली आई विजिलेंस टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के 26 सितंबर को जिला योजना की बैठक में भाग लेने के लिए फिर आने की खबर से बिजली विभाग में करंट दौड़ने लगा है। अफसरों ने लटके मामलों को तेजी से निपटाना शुरू कर दिया है। सोमवार को नोएडा से दौड़ी पहुंची विजिलेंस ने भी ऊर्जा मंत्री के सामने की गई कनेक्शन के बदले घूस मांगने की शिकायत की जांच शुरू कर दी है।
जिला योजना की बैठक 27 सितंबर को होनी प्रस्तावित है। जिले के प्रभारी मंत्री के तौर पर इसमें भाग लेने के लिए श्रीकांत शर्मा एक दिन पहले ही बरेली पहुंच जाएंगे। जनप्रतिनिधियों से फीडबैक लेकर इस बैठक में हिस्सा लेंगे। पिछले हफ्ते ही ऊर्जा मंत्री ने एक रात रुककर सभी विभागों का फीडबैक लिया था और कई निर्देश भी जारी किए थे। बिजली विभाग पर इसका खास असर दिखा और अफसरों ने पिछले दिनों मिलीं शिकायतों का निस्तारण आनन-फानन में करा दिया।
सोमवार को कनेक्शन के बदले रिश्वत मांगने की शिकायत की जांच करने नोएडा से विजिलेंस टीम भी इंस्पेक्टर अंजना वर्मा के नेतृत्व में बरेली पहुंचीं। उन्होंने शिकायतकर्ता रविकांत नेमानी और रुचि नेमानी को बुलाया हालांकि शाम तक दोनों उद्यमी नहीं पहुंचे। इसके बाद विजिलेंस टीम ने रिकार्ड की छानबीन की तो पता चला कि एक उद्यमी ने आवेदन नहीं किया है और दूसरे ने अपने प्रतिष्ठान पर औपचारिकताएं ही पूरी नहीं की हैं। जांच में दोनों शिकायतें गलत मिलीं।
विज्ञापन
अभी हमें 26 सितंबर की शाम तक ऊर्जा मंत्री के पहुंचने के संकेत मुख्यालय से मिले हैं। विभाग सभी आवश्यक तैयारियां कर रहा है। पुरानी सभी शिकायतें भी दूर करा दी हैं।
- तारिक मतीन, जोनल चीफ इंजीनियर