{"_id":"5d8291ef8ebc3e93c52ef712","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly3766562132","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर प्रोत्साहन राशि लेने वाले बाबुओं की अब खैर नही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंप्यूटर प्रोत्साहन राशि लेने वाले बाबुओं की अब खैर नही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। लंबे समय तक सरकार की ओर से कंप्यूटर प्रोत्साहन राशि लेने वाले बाबुओं की अब खैर नहीं। शासन ने सरकारी कार्यालयों में लिपिक वर्ग पर तैनात कर्मचारियों की कंप्यूटर दक्षता परीक्षा लेने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। नगर निगम में गुरुवार को कंप्यूटर दक्षता ज्ञान परीक्षा होगी। बताया जाता है कि खुद नगर आयुक्त कर्मचारियों में कंप्यूटर के ज्ञान की परीक्षा लेंगे और परिणाम जारी करेंगे। दक्षता परीक्षा की जानकारी के बाद बुधवार को नगर निगम में सभी लिपिकों में हड़कंप मचा रहा।
सरकारी कार्यालयों में मैन्युअल के बजाय अब सभी कार्य कंप्यूटर के जरिए किए जा रहे हैं। सालों से सरकार बाबू पद पर तैनात कर्मचारियों को कंप्यूटर प्रयोग प्रोत्साहन की धनराशि भी दे रहा है। बावजूद इसके कई सरकारी कार्यालयों में कार्यरत लिपिक अब तक कंप्यूटर चलाने के गुर नहीं सीख सके हैं। ऐसे में अब नगर विकास विभाग ने नगर निकायों में लिपिक पद पर तैनात कर्मचारियों की कंप्यूटर दक्षता परखने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। साथ ही कंप्यूटर दक्षता में फेल होने पर उनकी योग्यता के अनुसार अन्य कार्य या अन्य कार्यों के पटल पूरे होने पर उन पर कार्रवाई की संस्तुति किए जाने के निर्देश दिए हैं। बताया जाता है कि इसी क्रम में गुरुवार को नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन अपने कार्यालय में पहले दिन 12 बाबुओं की कंप्यूटर दक्षता परखेंगे। परीक्षा के बाबत कार्यालय के बाबुओं में हड़कंप मचा हुआ है।