फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kailash Mansarovar Yatra route will pass through the district

जिले से होकर गुजरेगा कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग

Wed, 29 Jan 2020 07:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 07:43 PM IST
विज्ञापन
Kailash Mansarovar Yatra route will pass through the district
लखीमुपर खीरी। नेपाल महोत्सव नौ फरवरी से शुरू हो रहा है। इसके मुख्य अतिथि खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी होंगे। नेपाल के प्रतिनिधि मंडल ने इसके लिए उन्हें आमंत्रित किया है। टीम सदस्यों ने कैैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए चीन सीमा तक सड़क निर्माण कार्य पूरा होने की भी जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रतिनिधि मंडल में शामिल सांसद कर्णबहादुर रावल, वाणिज्य संघ के अध्यक्ष रामबहादुर भंडारी, रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष नवराज रावल एवं नेपाल कांग्रेस के नेता चेतमान केसी ने निमंत्रण पत्र दिया। प्रतिनिधि मंडल ने खीरी सांसद को जानकारी दी कि उनके प्रस्ताव पर भारत सरकार ने कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए चीन सीमा तक सड़क निर्माण की मांग की थी, जिसका उरी झील तक निर्माण करा दिया गया है। अब भारतीय क्षेत्र में जिले की सीमा में 15 किलोमीटर का निर्माण होना शेष है। खीरी सांसद ने बताया बॉर्डर पर सड़क निर्माण के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर प्रस्ताव दिया जाएगा। इससे जिले के लोगों को मानसरोवर यात्रा करने में आसानी रहेगी।
विज्ञापन

यह है मार्ग
तिकुनिया से कौड़ियालाघाट और फिर नरायणपुर से टीकापुर के रास्ते लम्की और वहां से चीन सीमा के निकट स्थित नेपाल का आखिरी गांव शंखलाकोट से कैलाश मानसरोवर की सीमा शुरू हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed