{"_id":"5df7c8868ebc3e87af4417a4","slug":"civcamenities-bareilly-news-bly388132257","type":"story","status":"publish","title_hn":"पासिंग आउट परेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पासिंग आउट परेड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- तैयारी का फोटो
पासिंग आउट परेड
आज मिल जाएंगे 720 नए सिपाही, थानों में तैनाती आदेश जारी
पुलिस लाइन-पीएसी में होगा आयोजन, एडीजी समेत कमिश्नर भी रहेंगे मौजूद
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। जिले में पुलिस स्टाफ की कमी अब काफी हद तक दूर हो जाएगी। प्रदेश भर में सोमवार को पासिंग आउट परेड के बाद प्रशिक्षण ले रहे रिक्रूट पुलिस बल का हिस्सा बन जाएंगे। बरेली जिले को भी 720 नए सिपाही मिल जाएंगे।
पुलिस लाइन में सीतापुर, खीरी, फर्रुखाबाद, रायबरेली आदि जिलों की करीब 270 महिला रिक्रूटों का प्रशिक्षण होना था। इनमें से 252 ने ही प्रशिक्षण लिया। विभागीय परीक्षा में सभी पास हो गई हैं। सोमवार को प्रदेश भर में एक साथ पासिंग आउट परेड होगी तो यह रिक्रूट भी आरक्षी बनकर अपने तैनाती वाले जिलों में चली जाएंगी। बरेली जिले से चयनित हुए 721 रिक्रूट अलग-अलग जिलों की पुलिस लाइन, पीएसी बटालियन और दूसरे प्रदेशों में प्रशिक्षण ले रहे थे। इनमें से मेरठ पीएसी में प्रशिक्षण ले रहे एक रिक्रूट को छोड़कर बाकी पास हो गए हैं। अपने ट्रेनिंग स्थलों में पासिंग आउट परेड के बाद वह एक-दो दिन में ही बरेली आ जाएंगे। यहां से उन्हें तत्काल थानों में भेजा जाएगा। जिसके तैनाती पत्र तैयार हो चुके हैं।
आठवीं वाहिनी पीएसी में भी सोमवार को पासिंग आउट परेड में दूसरे जिलों के 175 रिक्रूट पास होकर अपने तैनाती वाले जिलों में चले जाएंगे। सोमवार दोपहर बारह बजे पुलिस लाइन में एडीजी अविनाश चंद्र की अध्यक्षता में पासिंग आउट परेड होगी। इसमें कमिश्नर, डीएम व एसएसपी भी मौजूद रहेंगे। यहां आने से पहले एडीजी पीएसी में होने वाली परेड में अतिथि के तौर पर हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
जिले में नियतन से आधी है फोर्स
बरेली जिले में करीब 7642 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के पद नियत हैं। जबकि इस समय करीब 3838 का ही स्टाफ मौजूद है। 720 नए रिक्रूट आने से जिले में पुलिस बल बढ़ जाएगा। नए स्टाफ को छह महीने शहर और छह महीने देहात के थानों में प्रशिक्षु आरक्षी के रूप में तैनात किया जाएगा। इसके लिए लाइन और थानों में जरूरत के हिसाब से कुछ पुराने पुलिसकर्मियों को थाने से लाइन बुलाया जा सकता है।
कमांडो ट्रेनिंग लेकर आएंगे 14 रिक्रूट
बरेली जिले के 14 रिक्रूट मध्यप्रदेश के बारवा में सीआरपीएफ सेंटर में प्रशिक्षण लेने भेजे गए थे। इन्हें वहां पैरामिलिट्री कमांडो जैसा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ये प्रशिक्षण में थोड़ा देरी से भेजे गए थे। करीब महीने भर बाद यह बरेली पुलिस का हिस्सा बन जाएंगे। यहां इन्हें चुनिंदा स्थानों पर पोस्ट किया जाएगा।