फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   civcamenities

जगी उम्मीद, हुलासनगरा क्रॉसिंग पर जाम से जल्द मिलेगी मुक्ति

Mon, 09 Dec 2019 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
civcamenities
बरेली। हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग पर रात-रात भर के जाम से निजात मिलने की उम्मीद फिर जगी है। क्रॉसिंग पर बनने वाले ओवरब्रिज के लिए कुछ दिन पहले खोले गए टेक्निकल टेंडर में दो फर्में पास हो गई हैं, अब इसी हफ्ते फाइनेंशियल टेंडर भी खोले जाने हैं। इसके बाद तय हो जाएगा कि ओवरब्रिज का निर्माण कौन सी फर्म करेगी।
विज्ञापन

बरेली-शाहजहांपुर के बीच हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग पर आए दिन जाम लगा रहता है। लखनऊ से बरेली होते हुए दिल्ली आने-जाने वालों को घंटों जाम में फंसना पड़ता है। पहले यह प्रोजेक्ट 2200 करोड़ के बरेली-सीतापुर फोरलेन प्रोजेक्ट में ही शामिल था, लेकिन इरा इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के बीच में ही काम छोड़कर भाग जाने से ओवरब्रिज का निर्माण लटक गया। कमिश्नर रणवीर प्रसाद की पैरवी के बाद एनएचएआई ने हुलासनगरा क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय को भेजा था। हाल ही में मंत्रालय ने 45.23 करोड़ की लागत से 1000 मीटर लंबे इस ओवरब्रिज को बनाने की अनुमति दे दी। एनएचएआई ने टेंडर के लिए कई बार तारीखें बदलीं। फाइनल तारीख पांच दिसंबर तय की गई थी। एनएचएआई के पीडी एनपी सिंह ने बताया की टेक्निकल टेंडर में जिन दो फर्मों ने हिस्सा लिया, जांच में वे सही पाई गईं। अब इसी हफ्ते फाइनेंशियल टेंडर खुलेंगे। इसके साथ ही यह तय हो जाएगा कि यह प्रोजेक्ट पर कौन सी फर्म काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed