फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   civcamenities

शादी की मेहंदी और खेतों में मेहनत ने भी मिसमैच कराए फिंगरप्रिंट

Thu, 05 Dec 2019 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
civcamenities

महिला अभ्यर्थियों की जांच के दौरान सामने आए ऐसे तीन मामले
विज्ञापन

आज से शुरू होगी पुरुषों की भर्ती प्रक्रिया, 27 दिसंबर तक चलेगी

बरेली। महिला अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हो गई। इस दौरान फिंगर प्रिंट मिसमैच के 20 से ज्यादा मामले सामने आए। इनमें तीन मामले ऐसे थे, जिनके फिंगर प्रिंट मिसमैच होने का अफसरों को भी अफसोस हुआ। दो महिला अभ्यथियों के फिंगर प्रिंट मिसमैच होने का कारण शादी के बाद लगी उनके हाथों की मेहंदी और एक छात्रा का खेत में काम करना रहा।
पुलिस लाइन में इन दिनों आरक्षी नागरिक पुलिस और पीएसी भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा चल रही है। 28 नवंबर से तीन दिसंबर तक महिला अभ्यर्थियों का परीक्षण किया गया। इस दौरान करीब 20 से अधिक ऐसी महिला अभ्यर्थी सामने आईं, जिनके फिंगर प्रिंट मैच नहीं हुए। फिलहाल इन्हें संदिग्ध मानते हुए इनका डाटा पुलिस भर्ती बोर्ड को भेजा गया है। अब वहीं से इन पर निर्णय होगा। मगर इस दौरान फिंगर प्रिंट मिसमैच के तीन ऐसे मामले भी सामने आए, जिनको लेकर भर्ती बोर्ड के अफसरों को भी अफसोस हुआ। इनमें से दो महिला अभ्यर्थी ऐसी थीं जिनकी शादी एक-दो दिन पहले ही हुई थी।
विज्ञापन

अफसरों के मुताबिक उनकी मेहंदी इतनी गाढ़ी थी कि स्कैनर उनके फिंगर प्रिंट तक नहीं पढ़ सका। ऐसी ही एक अन्य अभ्यर्थी थी जो देहात क्षेत्र से ताल्लुक रखती थी। उसके हाथ खेतों में काम करने की साफ तौर पर गवाही दे रहे थे और इसी वजह से उसके भी फिंगर प्रिंट नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज 525 अभ्यर्थियों का होगा परीक्षण
बुधवार को रिजर्व डे होने के चलते दस्तावेज प्रक्रिया होती रही। अब बृहस्पतिवार से पुरुषों का शारीरिक परीक्षण होगा। पहले दिन 525 अभ्यर्थी यहां पहुंचेंगे। 27 दिसंबर तक चलने वाली इस प्रक्रिया में 19,944 अभ्यर्थी शामिल होंगे।


भर्ती के दौरान कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें मेहंदी और खेत में काम करने की वजह से भी फिंगर प्रिंट मैच नहीं हुए हैं। इन पर भी पुलिस भर्ती बोर्ड ही निर्णय लेगा। बृहस्पतिवार से पुरुष अभ्यर्थियों की प्रक्रिया शुरू होगी।
- एससी गंगवार, एसपी ट्रैफिक एवं नोडल अफसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed