फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   City buses will run till Faridpur, Fatehganj West, Bhojipura, fare also reduced

Bareilly News: फरीदपुर, फतेहगंज पश्चिमी, भोजीपुरा तक दौड़ेंगी सिटी बसें, किराया भी घटा

Thu, 01 Jun 2023 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
City buses will run till Faridpur, Fatehganj West, Bhojipura, fare also reduced
बरेली। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की बैठक में ई-बसों के लिए चार नए रूटों को मंजूरी के साथ किराये में कटौती का निर्णय लिया गया। 11, 13, 18 रुपये की जगह अब ई-बसों का किराया 10, 15, 20 रुपये होगा। लोगों को शहर के साथ ही फरीदपुर, भोजीपुरा, फतेहगंज पश्चिमी के लिए भी ई-बसों की सेवा मिल सकेगी।
विज्ञापन

सिटी बस सेवा शुरू हुए एक साल हो गया है। पहले बस सेवा बरेली-फरीदपुर के बीच थी। मार्च 2023 में शहर के चार रूटों पर सिटी बसों का संचालन शुरू कर दिया गया। इससे सिटी बस सेवा घाटे में चल रही थी। शहर के लोग बसों का संचालन बरेली से फरीदपुर, भोजीपुरा, नबावगंज, फतेहगंज पश्चिमी के लिए करने की मांग कर रहे थे। बुधवार को हुई बैठक में सुझावों और शिकायतों पर चर्चा के बाद ये अहम फैसले लिए गए। इससे ज्यादा लोगों को भी सिटी बस सेवा का लाभ मिलेगा और बसों की आय भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

बस सेवा के लिए स्वीकृत नए रूटों पर स्कूल, कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल, औद्योगिक इकाइयों में आने जाने वाले छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों को इससे काफी सुविधा होगी। बैठक में नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स, एडीएम नगर डॉ. आरडी पांडेय, प्रबंध निदेशक सिटी बस सेवा दीपक चौधरी, एआरटीओ मनोज कुमार, एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये होगा नया किराया
0-3 किमी 10 रुपये
03-06 किमी
15 रुपये
06-10 किमी
20 रुपये
10-14
किमी 25 रुपये
14-19 किमी
35 रुपये
19-24
किमी 40 रुपये
24-30 किमी 45 रुपये
30-36 किमी 50 रुपये
36-42 किमी
55 रुपये
---------------
इन नए रूटों पर दौड़ेंगी ई-बस
- झुमका तिराहा से किला, रेलवे जंक्शन
- सत्य प्रकाश पार्क से फतेहगंज पश्चिमी, शाही
- स्वालेनगर से सेटेलाइट बस स्टैंड, फरीदपुर
- स्वालेनगर से भोजीपुरा वाया इज्जतनगर रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed