{"_id":"5d9106f68ebc3e93da7883fd","slug":"chinmiyanand-bareilly-news-bly378228231","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं स्वास्थ्य मंत्री हूं सर्फ अपना ही काम करना चाहता हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैं स्वास्थ्य मंत्री हूं सर्फ अपना ही काम करना चाहता हूं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले के अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत को जानने आए स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग, दुष्कर्म आरोपी पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद प्रकरण पर पूछे गए सवाल पर बचते नजर आए। बोले-मैं स्वास्थ्य मंत्री हूं, स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को देखने आया हूं और मैं सिर्फ अपना ही काम करना चाहता हूं। बाकी चीजें तो किसी और से पूछ लो भैया...।
दुष्कर्म के आरोप में चिन्मयानंद को जेल में भेजे जाने के बाद दुष्कर्म पीड़िता को भी एसआईटी ने अपनी जांच में फिरौती मामले में दोषी पाते हुए जेल भेजा तो सियासत गर्म होने लगी। छात्रा के जेल जाने के बाद अगले दिन माकपा नेता वृंदा करात ने जेल में छात्रा से मुलाकात के बाद प्रदेश की योगी सरकार को घेरते हुए उन पर चिन्मयानंद को बचाने की कोशिश का आरोप लगाया। यही आरोप अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की प्रदेश अध्यक्ष सुभाषिनी अली ने लगाया। इसके बाद सपा भी चिन्मयानंद को लेकर प्रदेश सरकार पर बरसी। अब कांग्रेस न्याय पदयात्रा सोमवार से शुरू कर रही है। लेकिन भाजपा का किसी बड़े नेता का कोई बयान नहीं आया। शाहजहांपुर के ही भाजपा के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने भी जुबान नहीं खोली। रविवार को मंत्री अतुल गर्ग भी चुप्पी साधे रहे।