{"_id":"5d9105978ebc3e014e280517","slug":"chinmiyanand-bareilly-news-bly3782276142","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस बोली करो गिरफ्तार, न्याय पदयात्रा तो निकलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस बोली करो गिरफ्तार, न्याय पदयात्रा तो निकलेगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। दुष्कर्म पीड़ित छात्रा के समर्थन में कांग्रेस की प्रस्तावित न्याय पदयात्रा रोके जाने पर कांग्रेसी प्रशासन से दो-दो हाथ करने में मूड में हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि यात्रा तो निकलेगी। यदि प्रशासन ने रोकने की कोशिश की तो यह लोकतंत्र की हत्या होगी। अन्य कांग्रेसी नेताओं ने भी हर हाल में यात्रा निकालने की बात कही।
चिन्मयानद छात्रा प्रकरण में पीड़ित छात्रा के समर्थन में कांग्रेस की पद यात्रा को सोमवार की सुबह दस बजे टाउनहाल स्थित कांग्रेस कार्यालय से लखनऊ के लिए प्रस्थान करना था। कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू, राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर एवं रोहित चौधरी ने रविवार को दोपहर पार्टी कार्यालय पर पत्रकार वार्ता कर पदयात्रा के बारे में जानकारी दी कि यहां से महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव एवं युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन पीवी आदि कई नेता पद यात्रा के साथ रहेंगे। लेकिन रात में प्रशासन ने यात्रा को अनुमति नहीं दी। स्थानीय स्तर पर पहले तो प्रयास किया गया कि यात्रा को अनुमति मिल जाए। लेकिन कांग्रेसियों के जब समझ में आ गया कि अनुमति नहीं मिलने वाली तो उन्होंने टकराव का मूड बना लिया। हाईकमान से निर्देश मिला कि यात्रा निकाली जाए। आगे जो होगा देखा जाएगा। इसके बाद तो सभी कांग्रेसी एक्शन में आ गए। काग्रेंस विधान मंडल दल के नेता अजय कुमार ने कहा कि कांग्रेस के लोग अपने संघर्ष केे बूते इतना बड़ा जनांदोलन खड़ा कर देंगे कि छात्रा को न्याय देने के लिए सरकार को बाध्य होना पड़े।
हर हाल में निकलेगी यात्रा
प्रशासन ने अभी तक पदयात्रा रोकने की बात लिखकर नहीं दी है। वह लोग न्याय यात्रा हर हाल में निकालेंगे।
- कौशल मिश्रा, जिलाध्यक्ष कांग्रेस
हर स्तर पर होगा संघर्ष
न्याय यात्रा के लिए प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है, लेकिन वह यात्रा रोकेंगे नहीं, भले ही प्रशासन गिरफ्तार क्यों न कर ले। शासन और प्रशासन चिन्मयानंद को बचाने में लगा है, पर वह बच नहीं पाएंगे। पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। - रोहित सिंह, जिलाध्यक्ष, युवक कांग्रेस शाहजहांपुर
विज्ञापन
दिल्ली तक पहुंच सकती है लड़ाई
राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक धीरज गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस इस ओर से आंख मूंदकर नहीं बैठ सकती। राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी ने कहा कि छात्रा को न्याय दिलाने के लिए लखनऊ और जरूरत पड़ी तो दिल्ली तक लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक कि जनता की आकांक्षा के अनुरूप इस मामले में न्यायपूर्ण कार्रवाई नहीं होती।
तो इसलिए पदयात्रा को प्रशासन ने नहीं दी अनुमति
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर चिन्मयानंद प्रकरण में जेल में निरुद्ध छात्रा के समर्थन में निकाली जाने वाली पदयात्रा (न्याय यात्रा) को प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है। यात्रा सोमवार की सुबह पार्टी कार्यालय टाउनहाल में जनसभा के बाद लखनऊ रवाना होनी थी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष कौशल मिश्रा ने यात्रा में करीब दो हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना जताई थी। डीएम ने त्योहार के मद्देनजर धारा 144 के तहत यात्रा पर प्रतिबंध लगाया है।