{"_id":"5e3d8ccb8ebc3ee6033e4b9c","slug":"chinmayananda-health-deteriorated-he-could-not-go-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिहाई के दो दिन बाद बिगड़ी चिन्मयानंद की तबीयत, नहीं जा पाए अयोध्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिहाई के दो दिन बाद बिगड़ी चिन्मयानंद की तबीयत, नहीं जा पाए अयोध्या
Fri, 07 Feb 2020 09:44 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 07 Feb 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
चिन्मयानंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पहले जमानत पर जेल से रिहाई के बाद शुक्रवार सुबह चिन्मयानंद का अयोध्या जाने का कार्यक्रम तय था, लेकिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इस वजह से उन्होंने अयोध्या जाने का कार्यक्रम निरस्त कर दिया। अटकलें लगाई जा रही हैं कि हालत में सुधार होने पर वह अयोध्या जा सकते हैं।
विज्ञापन
अपने ही कॉलेज की एलएलएम की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में चिन्मयानंद को एसआईटी ने 20 सितंबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इलाहाबाद हाईकोर्ट से उनकी जमानत मंजूर होने के बाद बुधवार को जिला कारागार से रिहाई हुई थी।
विज्ञापन
अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह रिहाई के बाद सीधे अयोध्या जाएंगे, लेकिन वह पहले हनुमत धाम पहुंचे और दर्शन कर मुमुक्षु आश्रम चले गए। वहां दो दिन तक उनसे मिलने आने वालों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह उनका अयोध्या जाने का कार्यक्रम था लेकिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्होंने अयोध्या जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया। तीसरे दिन भी शिक्षण संस्थाओं से जुड़े लोग उनसे मिलने के लिए पहुंचते रहे। कुछ समर्थकों ने भी उनसे मुलाकात की। हालांकि कोई बड़ा नेता उनसे मिलने नहीं पहुंचा।