फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   chinmayanand case SIT presented charge sheet in CJM court

एसआईटी ने सीजेएम कोर्ट में पेश की चार्जशीट, चिन्मयानंद और छात्रा व उसके दोस्तों की हुई पेशी

Wed, 06 Nov 2019 12:31 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 06 Nov 2019 12:31 PM IST
विज्ञापन
chinmayanand case SIT presented charge sheet in CJM court
चिन्मयानंद और छात्रा व उसके दोस्तों की पेशी - फोटो : अमर उजाला
पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद और छात्रा प्रकरण में एसआईटी ने बुधवार को सीजेएम कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। इसी के साथ ही दुष्कर्म के आरोपी चिन्मयानंद और फिरौती मामले में आरोपी छात्रा और उसके दोस्त संजय सिंह, सचिन, विक्रम को भी कोर्ट लाया गया। इस दौरान जंजीर कचहरी परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही।
विज्ञापन


आपको बता दें कि चिन्मयानंद मामले में एसआईटी ने करीब दो महीने की विवेचना के दौरान 47 सौ पन्नों की चार्जशीट तैयार की है। विवेचना के दौरान 105 लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। एसआईटी ने कुल 79 साक्ष्य संकलित किए हैं, जिनमें 24 महत्वपूर्ण भौतिक और 55 अभिलेखीय साक्ष्य हैं। 
विज्ञापन


एसआईटी को अंतिम स्टेटस रिपोर्ट शपथ पत्रों के साथ 28 नवंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट में पेश करनी है। चिन्मयानंद व अन्य के खिलाफ छात्रा के अपहरण व जान से मारने की धमकी दिए जाने की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले चिन्मयानंद के वकील ओम सिंह की ओर से चिन्मयानंद से पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगें जाने की रिपोर्ट अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। 


दोनों मामलों की शुरुआती विवेचना कोतवाली पुलिस ने की थी। आईजी नवीन अरोड़ा ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि एसआईटी ने इस प्रकरण की विवेचना छह सितंबर से शुरू की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed