फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chinese Manjah's havoc .. Police run after four people were bled

चाइनीज मांझे का कहर.. चार लोगों के लहूलुहान होने के बाद दौड़ी पुलिस

Mon, 31 Aug 2020 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Chinese Manjah's havoc .. Police run after four people were bled
मांझे से जख्सी अजय। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

विकास भवन रोड पर एक के बाद एक हुए हादसे, सात पतंगबाजों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

दो घायलों की ओर से दी तहरीर पर दर्ज की एफआईआर

बरेली। कोरोना की पाबंदियों के बीच चाइनीज मांझा शहर में लगातार लोगों पर कहर ढा रहा है। विकास भवन रोड पर रविवार को एक के बाद एक हादसा होता रहा। मांझे की चपेट में आकर एक महिला समेत राह चलते चार लोग बुरी तरह लहूलुहान हो गए। मांझे से घायल होने की सूचनाएं थाने पहुंचीं तो पुलिस दौड़ी। दो घायलों से तहरीर लेने के बाद विकास भवन रोड पर सात पतंगबाजों को गिरफ्तार कर लिया गया।
सिविल लाइंस चौपुला निवासी 25 वर्षीय अजय चौहान प्राइवेट नौकरी करते हैं। रविवार को वह दोस्त गौरव के साथ बाइक से स्टेडियम रोड स्थित निजी अस्पताल में अपने भाई की दवा लेने गए थे। वहां से लौटते वक्त विकास भवन रोड पर वन विभाग कार्यालय के सामने अजय मांझे की चपेट में आ गए, जिससे उनकी नाक और भौंह गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। गौरव उन्हें वापस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां अजय को 13 टांके आए हैं। इसके अलावा विकास भवन रोड पर ही सुभाषनगर के महेंद्र कश्यप भी पुल की ओर से घर जाने के दौरान जख्मी हो गए। मांझा से उनकी नाक और आंख के पास चोट आई है। आसपास के लोगों ने बताया कि रविवार को वहां पर एक स्कूटी सवार महिला और एक अन्य युवक भी मांझे की चपेट में आकर घायल हुआ है।
विज्ञापन

पतंगबाजी पर भी शुरू हो गया सट्टा तमाम इलाकों में रोज लगती है बाजी

पतंग से जख्मी होने वाले अजय चौहान की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर बारादरी पुलिस ने पतंगबाजों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया। इसके बाद बीएसए ऑफिस के पीछे ग्राउंड में पतंग उड़ा रहे सात लोगों को पुलिस ने दबोच लिया। बारादरी इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार होेने वालों में खुर्रम गौटिया का सचिन, जंगबाजपुर आंवला का थान सिंह, सिविल लाइंस सेमनरी कंपाउंड का आयुष सिंह, मदारी गेट बड़ा बाजार का रचित कुमार, बियावानी कोठी सिविल लाइंस का राज पटेल, आजमनगर का मो. इमरान और बियावानी कोठी का शिवम शामिल है। इनके पास से पतंग और चाइनीज मांझा बरामद किया गया है। ये लोग रुपये लगाकर पतंग उड़ा रहे थे। इनमें से तीन मेडिकल स्टोर पर काम करते हैं और एक युवक कंपाउंडर का काम करता है। इनके पास से 3300 रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान बेअसर, सालों बाद भी चाइनीज मांझे का कहर कम नहीं

पिछले साल श्यामगंज पुल पर चाइनीज मांझा की चपेट में आकर लगातार कई लोग जख्मी हुए थे। एक महिला पुलिसकर्मी के जख्मी होने के बाद पुलिस ने चाइनीज मांझा के खिलाफ अभियान चलाया था। उस दौरान पुलिस ने कई जगह छापामारी कर मांझा जब्त कर व्यापारियों पर कार्रवाई की थी। साथ ही श्यामगंज पुल क्षेत्र में धारा 144 लगाकर पतंग उड़ाने पर रोक लगा दी थी। मगर उसके बाद पुलिस की कार्रवाई ठंडी पड़ गई और चाइनीज मांझे से पतंगबाजी फिर शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed