फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Children under the age of 18 are the target of human traffickers

18 साल से कम उम्र के बच्चे हैं मानव तस्करों के निशाने पर

Fri, 28 Jan 2022 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Children under the age of 18 are the target of human traffickers
मानव तस्करी पर पुलिस लाइंस में हुई बैठक में शामिल पुलिस अधिकारी।
बरेली। मानव तस्करी और बाल अपराध रोकने के लिए शुक्रवार को पुलिस लाइन में कार्यशाला हुई। इसमें रेंज के चारों जनपद बरेली, पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर में तैनात एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) के प्रभारी, महिला थाना प्रभारी के अलावा नेपाल बॉर्डर से सटे थानों के इंस्पेक्टरों ने भाग लिया। कार्यशाला में विशेषज्ञ ने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि 48 प्रतिशत मानव तस्करी का शिकार 18 से कम उम्र के बच्चे हो रहे हैं।
विज्ञापन

मानव सेवा संस्थान के डायरेक्टर राजेश मणि त्रिपाठी ने मानव तस्करी पर रोक, एएचटीयू थानों के कार्य एवं अन्य महत्वपूर्ण बिदुंओं की जानकारी दी। पुलिस कर्मियों को बताया कि मानव तस्करी तीसरे नंबर का सबसे बड़ा अपराध है। इस पर रोक के लिए ही एएचटीयू का गठन कर 2015 में प्रदेश के 35 जनपदों में थाने खोले गए। 2020 तक यूपी के सभी जनपदों में एएचटीयू थाने खुल गए। उन्होंने बताया कि 18 साल से कम उम्र के बच्चे मानव तस्करों के निशाने पर रहते हैं। उन्हें तमाम तरह के प्रलोभन देकर फंसाया जाता है। नेपाल से भी किशोर और किशोरियों की तस्करी के मामले सामने आए हैं। इसके लिए नेपाल बॉर्डर से सटे थानों की पुलिस को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। कार्यशाला के दौरान आइजी रेंज रमित शर्मा, एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed