फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Children raised falsehood, officers' negligence watered down the law

Bareilly News: बच्चों ने उठाई जूठन, अफसरों की अनदेखी ने कानून को पिलाया पानी

Fri, 15 Dec 2023 01:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 15 Dec 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Children raised falsehood, officers' negligence watered down the law
बरेली। बरेली क्लब में बृहस्पतिवार दोपहर प्रशासनिक आयोजन में श्रम कानूनों का खुलेआम उल्लंघन हुआ। 20 से अधिक अफसरों की मौजूदगी में नाबालिग जूठन उठाते व बर्तन धोते रहे। दो घंटे तक यह क्रम चलता रहा। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो सामने आया तो सीडीओ ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए। ठेकेदार की फर्म को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया गया है।
विज्ञापन

बरेली क्लब में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बृहस्पतिवार को 500 जोड़ों को विवाह बंधन में बंधना था। उनके रिश्तेदारों, परिजनों तथा अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। फेरों के बाद दोपहर 2.30 बजे भोजन शुरू हुआ। कुछ ही देर में प्लेटें खाली होने लगीं तो ठेकेदार ने ग्रामीण क्षेत्र से 400 रुपये मेहनताने पर लाए बच्चों से जूठे बर्तन उठवाना शुरू कर दिया। किसी ने उन्हें रोका-टोका नहीं। समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा के पूछने पर ठेकेदार के मेट ने कहा कि आदमी नहीं मिलते। इसलिए बच्चों को लाए हैं।
विज्ञापन

भोजन व्यवस्था में करीब 80 वेटर और कर्मचारी लगे हुए थे। इसमें 20 से अधिक नाबालिग थे। इसमें से ही 8-10 बच्चे जूठी प्लेटें उठा रहे थे और बर्तन धो रहे थे। बातचीत में इन बच्चों ने ठेकेदार का नाम लिया और बताया कि 400 रुपये रोजाना के मेहनताने पर उन्हें लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाह के दौरान मैं मंडप में मौजूद था। भोजन की व्यवस्था दूसरी ओर थी। अगर उस ओर बच्चों से काम लिया गया है तो गलत है। जिस ठेकेदार ने बच्चों को बुलाया था, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - जगप्रवेश, मुख्य विकास अधिकारी

आयोजन स्थल पर अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए जहां भोजन का इंतजाम था, वहां मिनरल वाटर की बोतलें रखीं थीं। जहां बराती-घराती भोजन थे, वहां नगर निगम के दो टैंकर खड़े थे। गिलास की भी व्यवस्था नहीं थी। बरातियों सहित दुल्हा-दुल्हन भी वहां चुल्लू से पानी पी रहे थे। घंटेभर में ही वहां इतना पानी फैल गया कि मौके पर कीचड़ हो गया। बाद में परियोजना निदेशक ने गिलास की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed