फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Children came out wiser than elders... 80 percent got the vaccine in 28 days

बड़ों से समझदार निकले बच्चे... 28 दिन में 80 फीसदी ने लगवा ली वैक्सीन

Sat, 29 Jan 2022 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Children came out wiser than elders... 80 percent got the vaccine in 28 days
जिला अस्पताल में वैक्सीन लगवाती बच्ची। - फोटो : CITY
बरेली। कोरोना का खौफ कहें या संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूकता... महज 28 दिनों में ही कोरोना टीकाकरण की रफ्तार दोगुना हो गई है। किशोरों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य करीब 80 फीसदी पूरा हो चुका है। 18 पार के लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाने का आंकड़ा भी सौ फीसदी के करीब पहुंच गया है। 74 फीसदी से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुक ी हैं।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर एक जनवरी से 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों को वैक्सीन लगाना शुरू हुआ था। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में निर्धारित आयुवर्ग के 311989 किशोरों की सूची टीकाकरण के लिए तैयार की थी। किशोरों का वैक्सीनेशन के लिए पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य था। हालांकि, बाद में इसमें संशोधन करते हुए ऑन स्पॉट टीकाकरण की मुहिम शुरू हुई। 28 दिनों में ही निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष करीब 2.45 लाख से ज्यादा किशोरों को प्रतिरक्षित करने का रिकॉर्ड स्वास्थ्य विभाग ने हासिल कर लिया है। शेष किशोरों को भी अगले सात दिन में वैक्सीन लगा देने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

एक जनवरी तक 18 पार के 2925115 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई थी। वहीं, 28 दिन बाद यह आंकड़ा 3152230 तक पहुंच गया है। यानी बीते 28 दिन में 217125 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। यानी एक दिन में करीब आठ हजार लोगों ने टीका लगवाया। इस बीच कोरोना संक्रमण के मामले भी बढ़े हैं। इससे पहले 18 पार वालों के टीकाकरण की रफ्तार महज तीन से चार हजार के बीच ही दर्ज हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed