फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chikkar's team emerged victorious in the girls' category, while Hartman's team took the top spot in the boys' category.

Bareilly News: बालिका में चिक्कर और बालक वर्ग में हार्टमन की टीमें रहीं अव्वल

Tue, 27 Oct 2026 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 27 Oct 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Chikkar's team emerged victorious in the girls' category, while Hartman's team took the top spot in the boys' category.
बरेली। अंतर विद्यालयीय वॉलीबॉल व टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं का सोमवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। अलखनाथ मार्ग स्थित बीबीएल पब्लिक स्कूल में तीन दिनों तक चली प्रतियोगिता में 1,450 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। बालिका में चिक्कर और बालक वर्ग में हार्टमन की टीमें अव्वल रहीं।
विज्ञापन

टेबल टेनिस प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में चिक्कर इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने पहला, जीआरएम नैनीताल रोड की टीम ने दूसरा और हार्टमन कॉलेज की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में हार्टमन कॉलेज की टीम अव्वल रही। बीबीएल पीलीभीत रोड की टीम ने दूसरा और व्यास वर्ल्ड स्कूल की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

वॉलीबॉल प्रतियोगिता के सीनियर बालक वर्ग में विद्या वर्ल्ड स्कूल की टीम ने पहला, बीबीएल अलखनाथ रोड ने दूसरा और पुलिस मॉडर्न स्कूल चौपुला रोड की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिका वर्ग में सेक्रेड हार्ट्स नैनीताल रोड की टीम ने प्रथम, बीबीएल अलखनाथ रोड ने द्वितीय और बीबीएल पीलीभीत रोड की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जूनियर बालिका वर्ग में ब्लू वर्ल्ड स्कूल की टीम अव्वल रही। बेदी इंटरनेशनल स्कूल ने दूसरा और सेक्रेड हार्ट्स नैनीताल रोड की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग में नारायणा वर्ल्ड इंटरनेशनल की टीम ने पहला, सेक्रेड हार्ट्स ट्रांसपोर्ट नगर ने दूसरा और बीबीएल अलखनाथ रोड की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।


समापन समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय के संरक्षक अरुण कुमार सिंघल और अध्यक्ष सर्वेश कुमार अग्रवाल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य डॉ. श्यामेश कुमार शर्मा ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रशासक व आयोजन सचिव दीपक गुप्ता, भुवनेश चंद्रा, सुशील कुमार, प्रीति शुक्ला, सविता अग्रवाल, घनश्याम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed