फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chief Minister Yogi and Deputy Chief Minister Keshav Maurya will campaign in Bareilly today

बरेली : मुख्यमंत्री योगी की नवाबगंज और बहेड़ी में जनसभा आज, केशव भी करेंगे कई जगह प्रचार

Wed, 09 Feb 2022 02:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 09 Feb 2022 02:13 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को बरेली पहुंचेंगे। वह नवाबगंज और बहेड़ी में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर एक बजे बहेड़ी और दो बजे नवाबगंज में चुनावी सभा करेंगे।

विज्ञापन
Chief Minister Yogi and Deputy Chief Minister Keshav Maurya will campaign in Bareilly today
योगी आदित्यनाथ और केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में स्टार प्रचारकों की आवाजाही व चुनाव प्रचार शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को बरेली पहुंचेंगे। वह नवाबगंज और बहेड़ी में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर एक बजे बहेड़ी और दो बजे नवाबगंज में चुनावी सभा करेंगे। संभावना जताई जा रही है कि इस दौरान वह घर-घर जनसंपर्क भी कर सकते हैं। इसके लिए जिला संगठन के पदाधिकारी बैठक कर रणनीति बना रहे हैं। 

विज्ञापन


डिप्टी सीएम केशव प्रसाद आज करेंगे चार जनसभाएं
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को जिले में चार सभाएं करेंगे। बृहस्पतिवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जिले में तीन सभाएं करेंगे। कई और प्रदेशों के मंत्री व पूर्व सांसद जिले में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


बुधवार को डिप्टी सीएम की पहली जनसभा दोपहर बारह बजे करीब दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज ढिलवारी के सामने मैदान में होगी। वहीं केशव प्रसाद दातागंज विधानसभा क्षेत्र के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे। दूसरी सभा दोपहर एक बजे करीब मूसाझाग बाजार में होगी जहां वह बदायूं विधानसभा क्षेत्र के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे। तीसरी सभा डेढ़ बजे बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के लिए रामा कोल्ड स्टोर मैदान पर होगी। चौथी सभा  करीब ढाई बजे रामलीला मैदान बिसौली में होगी। साढ़े तीन बजे वह लखनऊ चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके अलावा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मध्यप्रदेश सरकार भारत सिंह कुशवाह व डॉ. सुधा यादव पूर्व सांसद हरियाणा भी बुधवार को रहेंगे। भारत सिंह कुशवाह आज बिसौली विधानसभा और 10 फरवरी को बिल्सी विधानसभा के गांवों में घर-घर जनसंपर्क करके भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए वोट मांगेंगे। वहीं डॉ. सुधा यादव पूर्व सांसद एवं सदस्य राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग बुधवार को सहसवान विधानसभा के तमाम गांवों में घर-घर जनसंपर्क करेंगी।


इनके साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह बृहस्पतिवार को जिले में तीन सभाएं करेंगे। वह 11बजे पुलिस लाइन हेलिपैड पर उतरेंगे। वहां से कार से जेएस पैलेस बिल्सी में बिल्सी विधानसभा के ‘प्रभावी मतदाता संवाद’ जनसभा को संबोधित करेंगे। एक बजे सिलहरी बाजार मैदान में बदायूं विधानसभा की जनसभा संबोधित करेंगे। साथ ही तीन बजे गुलड़िया में शेखूपुर विधानसभा की जनसभा को संबोधित करेंगे। चार बजे भाजपा कार्यालय बदायूं पहुंचकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। इसके बाद लखनऊ चले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed