फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chicken bone found in Aloo Paratha of hotel in Bareilly

Bareilly News: नामचीन होटल के पनीर पराठा में निकली हड्डी, छात्रों ने किया हंगामा, कोतवाली में दी तहरीर

Fri, 02 Feb 2024 05:23 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 02 Feb 2024 05:23 PM IST
सार

बरेली के एक नामचीन होटल के पनीर पराठे में हड्डी निकलने का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह चार छात्रों ने नाश्ते के लिए पराठे ऑर्डर किए थे। एक छात्र ने खाने के लिए पराठा तोड़ा तो हड्डी देखकर हैरान रह गया। छात्रों ने होटल प्रबंधन पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है। 

विज्ञापन
Chicken bone found in Aloo Paratha of hotel in Bareilly
पराठे में निकली हड्डी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के जंक्शन रोड स्थित एक नामचीन होटल में शुक्रवार की सुबह पनीर पराठा में हड्डी निकलने पर हंगामा हो गया। मौके पर पहुंची 112 पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। मगर आक्रोशित छात्रों ने कोतवाली पहुंचकर संबंधित होटल प्रबंधन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन


बिहारीपुर कासगरान निवासी अभिषेक दिवाकर की ओर से सौंपी गई तहरीर के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब छह बजे शहर के ही तीन दोस्तों के साथ जंक्शन रोड स्थित होटल में नाश्ता करने पहुंचे थे। चार पनीर पराठा का ऑर्डर दिया। जब पराठा खाने के लिए तोड़ा तो उसमें नुकीली हड्डी देख चौंके। तुरंत वेटर को बुलाकर कड़ी नाराजगी जताई। इस पर होटल स्टाफ छात्रों से माफी मांगने लगा। छात्रों ने 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। पराठे में हड्डी निकलने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट किया। 
विज्ञापन

'मैं सत्य खोज रहा था...': पेड़ से लटका मिला युवक का निर्वस्त्र शव, सुसाइड नोट छोड़ा, फिर भी कई सवाल अनसुलझे

विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने छात्रों को समझाकर शांत कराया। पराठा खाए बगैर सभी छात्र वहां से निकलकर कोतवाली पहुंचे। होटल प्रबंधन के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर में होटल प्रबंधन पर धार्मिक भावना आहत करने, शाकाहारी लोगों को सुनियोजित तरीके से मांस का सेवन कराने का आरोप लगाया। 

परिवार में कोई नहीं खाता है मांस
अभिषेक के मुताबिक वे और उनके दोस्तों में कोई भी मांस का सेवन नहीं करता। गनीमत रही कि पहला टुकड़ा तोड़ते ही हड्डी निकली। उसका सेवन से बच गए। एक पनीर पराठा का दाम दो सौ रुपये था, पर नामचीन होटल में गुणवत्ता बरकरार रहने की उम्मीद लेकर खाने पहुंचे थे। बताया कि अगर पुलिस संबंधित होटल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं करेगी तो वे उच्चाधिकारियों से प्रकरण की शिकायत करेंगे।

सुप्रीम कोर्ट में एडवोकेट मित्र को भी दी जानकारी
चारों दोस्तों में से एक का मित्र सुप्रीम कोर्ट में एडवोकेट है। सुबह ही इसकी सूचना मिलने पर एडवोकेट के सुझाव पर छात्रों ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन को भी मामले की सूचना देने की बात कही। मामले पर जिला अभिहीत अधिकारी अपूर्व श्रीवास्तव का कहना है कि उनके पास अभी तक किसी की कॉल नहीं आई है। ई-मेल से जानकारी दी होगी तो वे उसका संज्ञान लेने की बात कही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed