फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chhapra-Amritsar special train to be upgraded to regular train status, fare to be reduced by 35%

Bareilly News: छपरा-अमृतसर विशेष गाड़ी को नियमित का दर्जा, 35 फीसदी तक घटेगा किराया

Fri, 03 Oct 2025 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Chhapra-Amritsar special train to be upgraded to regular train status, fare to be reduced by 35%
बरेली। छपरा-अमृतसर एक्सप्रेस विशेष गाड़ी को रेलवे बोर्ड ने नियमित का दर्जा दे दिया है। नियमित के रूप में इस गाड़ी का संचालन दिसंबर के पहले सप्ताह से शुरू होने के साथ स्लीपर समेत सभी श्रेणियों में किराया 35 फीसदी तक घट जाएगा।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे ने इस संबंध में सूचना जारी कर दी है। बरेली होकर गुजरने वाली तीन और विशेष गाड़ियों को भी नियमित का दर्जा प्रस्तावित है।
रेलवे ने 05049-50 छपरा-अमृतसर विशेष गाड़ी का संचालन एक साल पहले शुरू किया था। 05049 छपरा-अमृतसर विशेष गाड़ी प्रत्येक शुक्रवार को छपरा से 15:15 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 12:50 बजे बरेली आती है और रात 1:50 बजे अमृतसर पहुंचती है।
विज्ञापन

05050 अमृतसर-छपरा विशेष ट्रेन प्रत्येक शनिवार को अमृतसर से शाम 5:45 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 6:53 बजे बरेली आती है और रात 11:55 बजे छपरा पहुंचती है। रेलवे बोर्ड ने अब इस गाड़ी को नियमित करते हुए 15155-56 नंबर जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह गाड़ी बरेली समेत सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, कप्तानगंज आदि स्टेशनों पर ठहराव लेती है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि दिसंबर के पहले सप्ताह से गाड़ी का नियमित संचालन शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल यह गाड़ी सप्ताह में एक-एक दिन ही चलाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed