फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   cheating by student of 10 thousnd rupees

स्क्रेच कार्ड में चक्कर में छात्र से 10 हजार की ठगी

Mon, 01 Mar 2021 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
cheating by student of 10 thousnd rupees
बरेली। ऑनलाइन मोबाइल बेचने की कोशिश कर रहा 12वीं का छात्र ठगी का शिकार हो गया। साइबर ठग ने रुपयों का भुगतान करने के नाम पर उसे दो स्क्रेच कार्ड भेजकर बैंक खाते से दस हजार रुपये उड़ा लिए।
विज्ञापन

ग्रीन पार्क निवासी मृत्युंजय मिश्रा 12वीं के छात्र हैं। मृत्युंजय ने बताया कि वह अपना पुराना मोबाइल बेचना चाहते थे, जिसके लिए एक वेबसाइट पर विज्ञापन अपलोड किया। विज्ञापन देखकर एक युवक ने उनसे संपर्क किया और मोबाइल खरीदने की बात कही। फोन पे के जरिये भुगतान के नाम पर आरोपी ने उन्हें एक स्क्रेच कार्ड भेजा, जिसे खोलते ही उनके खाते से पांच हजार रुपये कट गए। इसके बाद आरोपी ने दोबारा फोन किया और गड़बड़ी होने की बात कहकर दूसरा स्क्रेच कार्ड भेजा, जिसके बाद पांच हजार रुपये फिर कट गए। मृत्युंजय के मुताबिक आरोपी ने दस हजार रुपये की ठगी के बाद मोबाइल बंद कर लिया। उन्होंने थाना बारादरी और रुहेलखंड चौकी पर साइबर ठगी की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed