{"_id":"5f4d264d8ebc3e176874b8dc","slug":"chaupula-serivice-road-bareilly-news-bly418145820","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक तरफ मशीनें दूसरी ओर बना दिया टेंपो स्टैंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक तरफ मशीनें दूसरी ओर बना दिया टेंपो स्टैंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। निर्माणाधीन चौपुला पुल की सर्विस रोड पर ट्रैफिक का निकलना दुश्वार है। एक तरफ तो सेतु निगम ने मशीनों को खड़ा कर दिया है। दूसरी ओर टेंपों वालों ने कब्जा जमा रखा है। जिस कारण लोगों का यहां से निकलना दूभर हो गया है। टैफिक पुलिस यहां सिर्फ मूकदर्शक बनी रहती है। राहगीर दिनभर यहां जाम में फंसे रहते हैं।
निर्माणाधीन चौपुला पुल की सर्विस रोड पर पहले से ही गड्ढे हैं। यहां पहले से ही ट्रैफिक रेंगते हुए पार होता है। अब यहां टेंपों का जमावड़ा भी लगने लगा है। सर्विस रोड पर एक तरफ सेतु निगम की मशीनें खड़ी रहती हैं तो दूसरी ओर अब टेंपो वालों ने स्टैंड बना दिया है। इससे यहां अब जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं ट्रैफिक पुलिस पुल के किनारे खड़ी मूकदर्शक बनी रहती है। इससे यहां घंटों लोग जाम में फंसे रहते हैं।