फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chaupula Overbridge - Dharamsthal dome obstructing the road from steel spawning

चौपुला ओवरब्रिज- स्टील के स्पॉन से रोड बनाने में आड़े आ रहा धर्मस्थल का गुंबद

Wed, 05 Feb 2020 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
Chaupula Overbridge - Dharamsthal dome obstructing the road from steel spawning
सांकेतिक फोटो। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। चौपुला ओवरब्रिज को स्टील के स्पॉन से पुराने पुल तक जोड़ने की राह में मंदिर का गुंबद आड़े आ रहा है। सेतु निगम के अधिकारी यह दिक्कत कमिश्नर रणवीर प्रसाद के सामने भी रख चुके हैं। कमिश्नर के निर्देश पर सेतु निगम ने इस दिक्कत के समाधान के लिए नोएडा से डिजाइनर की टीम बुलाई है। अफसरों का कहना है कि इनसे मशविरा लेने के बाद शायद कोई रास्ता निकल आए।
विज्ञापन

चौपुला पर पुराने और निर्माणाधीन नए पुल को आपस में जोड़ने के लिए कनेक्ट रोड बननी है। इसके लिए पहले दो पिलर पुलिस लाइंस की बाउंड्री के अंदर बनाने की प्लानिंग थी। सेतु निगम ने पुलिस विभाग से एनओसी भी मांगी थी, लेकिन पिछले महीने प्रमुख सचिव नवनीत सहगल ने अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान सेतु निगम के अधिकारियों से वार्ता की थी और दोनों पुलों को जोड़ने के लिए बगैर पिलर स्ट्रील के लंबे स्पॉन से कनेक्टिंग रोड बनाने का सुझाव दिया था। सेतु निगम ने भी इस सुझाव पर सहमति भी जताई थी, लेकिन अब कनेक्ट रोड में मोड़ होने की बात कहते हुए स्ट्रील के स्पॉन से यह काम पूरा न हो पाने की दिक्कत बताई जा रही है। शनिवार को कमिश्नर रणवीर प्रसाद के लालफाटक पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के निरीक्षण के दौरान सेतु निगम के सीपीएम देवेंद्र सिंह और डीपीएम वीके सेन ने यह मामला फिर से उठाते हुए कहा था कि स्टील के स्पॉन से कनेक्ट रोड बनाने से पास में बने मंदिर का गुंबद आ रहा है। इसलिए वर्तमान नक्शे से इस काम को पूरा करा पाना संभव नहीं हो रहा। कमिश्नर ने इसी क्षेत्र में काम कर रही निजी कंपनियों के विशेषज्ञों को बुलाकर इस बाबत सुझाव लेने का निर्देश दिया था। सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि इस समस्या के समाधान के लिए नोएडा से डिजाइनर की टीम बुलाई गई है।
विज्ञापन

‘चौपुला पर स्टील के स्पॉन से दोनों पुलों को जोड़ने के लिए कनेक्टिंग रोड नहीं बन पा रही है। इसमें मंदिर का गुंबद आड़े आ रहा है। इसमें तकनीकी सहयोग के लिए नोएडा से डिजाइनर बुलवाए जा रहे हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन

- वीके सेन, डीपीएम, सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed