फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chaubari Mela begins today no entry of heavy vehicles in Bareilly City

चौबारी मेला आज से: 27 नवंबर को होगा मुख्य स्नान, सात दिन तक बरेली में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

Thu, 23 Nov 2023 07:03 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 23 Nov 2023 07:03 AM IST
सार

रामगंगा के चौबारी तट पर लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले में श्रद्धालुओं को परेशानी से बचाने के लिए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यह व्यवस्था बृहस्पतिवार सुबह से 29 नवंबर की रात तक लागू रहेगी।

विज्ञापन
Chaubari Mela begins today no entry of heavy vehicles in Bareilly City
चौबारी मेले में लगे झूले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में रामगंगा के चौबारी तट पर तंबुओं का नगर सजकर तैयार है। बदायूं रोड से ही ऊंचे-ऊंचे झूले भी दिखने लगे हैं। बुधवार देर रात तक लाइटें लगाने और दुकानें सजाने का काम चलता रहा। बृहस्पतिवार को दोपहर तीन बजे डीएम रविंद्र कुमार व अन्य अधिकारी चौबारी मेले का शुभारंभ करेंगे। इस बार दो ड्रोन व 25 सीसीटीवी कैमरों से मेले पर नजर रखी जाएगी। इधर, चौबारी मेला के चलते यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 

विज्ञापन


मेले में फेरिस व्हील, ड्रैगन झूले और दो ट्रेन वाले झूले लगाए गए हैं। मौत का कुआं भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। नखासा भी सज गया है। घोड़ों की टाप सुनाई दे रही है। मेला प्रबंधक अमरजीत सिंह ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव ने तैयारियों का जायजा लिया और संतुष्टि जताई।
विज्ञापन


इस तरह होंगी व्यवस्थाएं
- नगर पंचायत ठिरिया, रिठौरा से 10-10, नगर पालिका आंवला से 15 सफाईकर्मी।
- ब्लॉक क्यारा से 40, जरूरत पर अन्य ब्लॉकों से होंगे सफाईकर्मी तैनात।
- घाट के दोनों ओर बैरिकेडिंग, नौ चेंजिंग रूम, एक वॉच टॉवर बनाया गया।
- नगर निगम से पांच, ठिरिया, आंवला, रिठौरा से एक-एक पानी के टैंकर।
- नगर निगम की ओर से मेले में तीन स्थानों पर बिजली के पोल लगेंगे।
- रामगंगा चौकी ढलान से नदी के तट तक 150 मीटर सड़क की मरम्मत।
- 23 से 30 नवंबर की सुबह पांच बजे तक अग्निशमन वाहन की व्यवस्था।
- स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंबुलेंस, चिकित्सा कैंप, मेला कमेटी की ओर से गोताखोर की तैनाती।

चौबारी मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट
मेले में सुरक्षा, साफ-सफाई, चिकित्सा, यातायात, बिजली आपूर्ति आदि की व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं। बुधवार को एसडीएम ने तैयारियों का जायजा लिया और संतुष्टि जताई। मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर 27 नवंबर को हजारों लोग रामगंगा में पुण्य की डुबकी लगाएंगे। 

इसी उपलक्ष्य में चौबारी मेले का आयोजन होता है। मेला संचालन कमेटी की रिपोर्ट के मुताबिक गोताखोर सक्रिय हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस मुस्तैद है। विभिन्न सेवाओं की निगरानी के लिए संबंधित विभागों की टीमों के साथ ही कई संगठनों के वालेंटियर्स भी सक्रिय रहेंगे। 

चौबारी मेला : शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक
बरेली। रामगंगा के चौबारी तट पर लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले में श्रद्धालुओं को परेशानी से बचाने के लिए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यह व्यवस्था बृहस्पतिवार सुबह से 29 नवंबर की रात तक लागू रहेगी। एसपी यातायात राममोहन सिंह ने बताया कि इस दौरान इस दौरान कोई भारी वाहन बदायूं की तरफ से बरेली की ओर नहीं आएगा और न ही यहां बदायूं की ओर जाएगा।
 
विज्ञापन

इस तरह होगा वाहनों का आवागमन
- ट्रांसपोर्टनगर की ओर से आने वाले दो पहिया-तिपहिया वाहन, डनलप से श्रद्धालु सेटेलाइट, खुर्रम गौटिया से लाल फाटक होते हुए मेला स्थल तक जाएंगे।
- रामपुर रोड की ओर से आने वाले दो पहिया-तिपहिया वाहन, डनलप से आने वाले श्रद्धालु मिनी बाइपास, सत्यप्रकाश पार्क, सिटी स्टेशन, चौपुला पुल, महेशपुरा फाटक होकर मेला स्थल तक जाएंगे।
- नैनीताल व पीलीभीत की ओर से आने दो पहिया-तिपहिया वाहन, डनलप से आने वाले श्रद्धालु सेटेलाइट, खुर्रम गौटिया से लाल फाटक होकर मेला क्षेत्र में जाएंगे।
- रामपुर रोड तथा शहर से डनलप से आने वाले श्रद्धालु किला क्राॅसिंग, चौकी चौराहा, बड़ा डाकखाना, लाल फाटक होकर मेला स्थल तक जाएंगे।
- बदायूं की तरफ से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन रामगंगा के उस पार बदायूं रोड पर व रोड के नीचे पार्क करा दिए जाएंगे। ऐसे वाहनों को रामगंगा पुल पार नहीं करने दिया जाएगा।
- भारी वाहनों को बदायूं से ही डायवर्ट कराया जाएगा। यदि कोई वाहन आ भी जाता है तो उसे भमोरा में रोक दिया जाएगा।
- बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को आंवला से शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, बबराला, डिबाई, नरौरा, बुलंदशहर होते हुए भेजा जाएगा।
- प्राइवेट बस अड्डे से आने-जाने वाली बसों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इन बसों को रामगंगा पुल के उस पार से ही बदायूं की ओर वापस कर दिया जाएगा। इसी तरह मैक्स, मैजिक, ऑटो भी प्रतिबंधित रहेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed