फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chaubari mela begins in Bareilly on November 1st divided into four zones and eight sectors

Bareilly News: बरेली में एक नवंबर से शुरू हो रहा चौबारी मेला, चार जोन में बांटकर आठ सेक्टर बनाए गए

Wed, 29 Oct 2025 01:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 29 Oct 2025 01:05 PM IST
सार

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि चौबारी मेले में कानून और शांति व्यवस्था के लिए चार जोनल मजिस्ट्रेट और 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती एक नवंबर से आठ नवंबर तक के लिए की गई है। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

विज्ञापन
Chaubari mela begins in Bareilly on November 1st divided into four zones and eight sectors
चौबारा मेले में लग रहे झूले - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली में चौबारी मेला के लिए रामगंगा नदी के क्षेत्र को चार जोन में बांट कर आठ सेक्टर बनाए गए हैं। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने मंगलवार को बताया कि कानून और शांति व्यवस्था के लिए चार जोनल मजिस्ट्रेट और 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती एक नवंबर से आठ नवंबर तक के लिए की गई है। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) देश दीपक सिंह को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसके अतिरिक्त रिजर्व में दो जोनल मजिस्ट्रेट और चार सेक्टर मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में एक निगरानी टीम गठित की गई है, जो संपूर्ण मेला क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखेगी। उप जिला मजिस्ट्रेट सदर को मेला मजिस्ट्रेट और तहसीलदार सदर को सहायक मेला मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम गोविंद मौर्य को अतिरिक्त मेला मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। तहसीलदार (न्यायिक) मीरगंज सुरभि राय को अतिरिक्त सहायक मेला मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। 
विज्ञापन


यात्रियों की सुविधा के लिए सिटी बस सर्विस के लिए एआरटीओ (प्रशासन) डॉ. पीके सरोज और संभागीय परिवहन अधिकारी पंकज सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बदायूं-बरेली रोड रामगंगा पुल पर सड़क व परिवहन व्यवस्था की जिम्मेदारी तहसीलदार नवाबगंज दुष्यंत प्रताप सिंह व तहसीलदार बहेड़ी भानु प्रताप सिंह को दी गई है। पार्किंग व्यवस्था की जिम्मेदारी रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार श्रीवास्तव को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


125 हैंडपंप लगेंगे, रहेंगे 46 जनरेटर
जिलाधिकारी ने बताया कि मेला क्षेत्र में 125 हैंडपंप लगाए जाएंगे। 100-100 मीटर की दूरी पर सर्च लाइट लगाई जाएगी। बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए जनरेटर रहेंगे। पानी के लिए पंप सेट की व्यवस्था भी रहेगी। अन्य व्यवस्थाओं के लिए 19 प्रबंधकों की नियुक्ति की गई है।

भगवा रंग में रंगा नजर आएगा चौबारी मेला
100वें चौबारी मेले की तैयारियां तेजी के साथ चल रही है। मेला कमेटी से लेकर जिला प्रशासन मेला स्थल पर व्यवस्थाएं कराने में जुटा हुआ है। मेले में इस बार चार बेड का अस्थायी अस्पताल बनाया जा रहा है। सीएमओ विश्राम सिंह ने बताया कि मेले में पहले स्वास्थ्य कैंप ही लगाया जाता था, लेकिन इस बार अस्थायी अस्पताल का बनवाया जाएगा। इसमें चार बेड के साथ तीन डॉक्टरों, पैरा मेडिकल स्टाफ व दो एबुलेंस 24 घंटे मौजूद रहेंगी। वहीं इस बार मेले को भव्य बनाने के लिए मेले में लगने वाली दुकानों के बाहर भगवा झंडे, रंग बिरंगी लाइट से सजाया जाएगा। 

मेला 1 से 8 नवंबर तक चलेगा। 2 नवंबर को मेला के शुभारंभ की बात कमेटी की ओर से कही गई है। वहीं रामगंगा घाट के पास तैयारियों को दौर चल रहा है। जेसीबी से जमीन को समतल कर घाट को ठीक किया जा रहा है। मेला स्थल पर झूले लगाने का काम तेजी से किया जा रहा है। इस दौरान बीडीओ जयवीर सिंह, कमेटी कमेटी के सदस्य प्रदीप पांडेय मेले में जुडे काम को देख रहे है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed