फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chaubari fair begins, nukras and tricksters are tempting

Bareilly News: चौबारी मेले का आगाज, लुभा रहे नुकरा व चालबाज

Fri, 24 Nov 2023 02:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 24 Nov 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Chaubari fair begins, nukras and tricksters are tempting
बरेली। रामगंगा के चौबारी तट पर बृहस्पतिवार शाम विधिवत हवन-पूजन के साथ कार्तिक मेले का आगाज हुआ। मौत का कुआं, झूले सहित चाट-पकौड़ी व शृंगार आदि की दुकाने सज गई हैं। नखासा में नुकरा व चालबाज प्रजाति के घोड़े आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। मुुख्य स्नान के लिए घाट को भी तैयार कर दिया गया है।
विज्ञापन



तंबुओं के शहर में लगे ऊंचे-ऊंचे झूले राहगीरों को दूर से ही आकर्षित कर रहे हैं। ग्राहकों को रिझाने के लिए दुकानों को झालरों से सजाया गया है। सड़क के दूसरी ओर नखासा (घोड़ों का बाजार) भी लोगों को लुभा रहा है। दुकानदार सौरभ ने बताया कि दो साल बाद यहां आने का अवसर मिला है। पहले दिन मेले में खरीदारों की संख्या कम रही पर दुकानदार उत्साहित नजर आए। मेला प्रबंधन समिति के जयवीर सिंह ने बताया कि मेला 30 नवंबर तक चलेगा। ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से इसकी निगरानी की जा रही है। सुरक्षा को देखते हुए 20 गोताखोर, आठ नाव व एक स्टीमर लगाया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम को बिथरी चैनपुर विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा और जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने हवन-पूजन के बाद फीता काटकर और कबूतर उड़ाकर मेले का शुभारंभ किया गया। मेले में आ रहे लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि डॉक्टर 24 घंटे उपस्थित रहें। गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित करने को भी कहा। नगर मजिस्ट्रेट रेनू सिंह, एसडीएम सदर रत्निका श्रीवास्तव, मेला कमेटी से अमरजीत सिंह, प्रदीप पांडे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed