फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Chargesheet filed against Tamim Sabir brother of SP MLA pressure on wife to wear hijab

Bareilly: सपा विधायक के भाई तमीम साबिर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, पत्नी पर हिजाब पहनने का बनाया था दबाव

Mon, 17 Oct 2022 02:33 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 17 Oct 2022 02:33 AM IST
सार

सना खान की ओर से दर्ज कराए गए केस में पुलिस ने अदालत ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। सना ने पति पर हिजाब पहनने का दबाव बनाने और इस दबाव में न आने पर सोशल मीडिया पर उनके और उनके मायके वालों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
Chargesheet filed against Tamim Sabir brother of SP MLA pressure on wife to wear hijab
सांकेतिक फोटो - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बरेली के भोजीपुरा के सपा विधायक शहजिल इस्लाम के चचेरे भाई डॉ. तमीम साबिर के खिलाफ उनकी पत्नी डॉ. सना खान की ओर से दर्ज कराए गए केस में पुलिस ने अदालत ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। सना ने पति पर हिजाब पहनने का दबाव बनाने और इस दबाव में न आने पर सोशल मीडिया पर उनके और उनके मायके वालों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन


पीलीभीत बाईपास पर आशीष रॉयल टॉवर में रहने वाली डॉ. सना खान की ओर से बारादरी पुलिस ने आईजी रेंज के आदेश पर ने आठ जून को रिपोर्ट दर्ज की थी। सना का कहना था कि 2017 में उनकी शादी डॉ. तमीम साबिर से हुई थी। शादी के चार महीने बाद ही पति, सास, ससुर और ननद ने उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और मांग पूरी न होने पर घर से निकाल दिया। इस मामले में भी उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसमें पुलिस के चार्जशीट लगाने के बाद आरोपी पति ने समझौता करने की पेशकश की थी।
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद उनके पति ने उन पर हिजाब पहनने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। उन्होंने हिजाब पहनने से इन्कार किया तो सोशल मीडिया पर हिजाब के समर्थन में पोस्ट डालते हुए उन पर और उनके मायके वालों पर अभद्र टिप्पणी की। उन्होंने इसका विरोध किया तो तलाक और परिवार समेत जान से मारने के साथ बदनाम करने की धमकी दी। बारादरी पुलिस ने डॉ. तमीम के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed