फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Challenge and tender votes can also win defeat

चैलेंज और टेंडर वोट भी करा सकते हैं हार जीत

Tue, 28 Nov 2017 02:14 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Tue, 28 Nov 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
 निकाय चुनाव कराने के लिए पीठासीन अधिकारियों को किट के साथ 20-20 मतपत्र भी दिए गए हैं। इनका विवाद की स्थिति में चैलेंज और टेंडर वोट डालने में इस्तेमाल किया जाएगा। हार-जीत को लेकर ईवीएम और मतपत्रों से फैसला न होने की स्थिति में इन मतपत्रों की गिनती होगी। 
विज्ञापन

सीडीओ के प्रधान सहायक एमपी सिंह की मौजूदगी में पीठासीन अधिकारी को किटें दी गईं। किट में स्ट्रिपसील, पेपर सील, पीठासीन अधिकारी की डायरी, ब्रास सील, निर्वाचक नियमावली, स्टैंप पैड और मोहर के अलावा बीस-बीस बैलेट भी दिए गए हैं। मतदान के दौरान अगर कोई व्यक्ति, यह कहे कि उसने वोट नहीं डाला है और उसकी उंगली पर स्याही भी नहीं लगी है, जबकि रिकार्ड के मुताबिक उसके नाम का वोट पड़ चुका है तो पीठासीन अधिकारी उससे दो रुपये जमा कराके उसका टेंडर वोट डलवा सकते हैं। इसके अलावा किसी वोटर को पोलिंग एजेंट चैलेंज कर दें, जबकि वह अपने सभी प्रपत्र दिखाए तो ऐसी स्थिति में उसका चैलेंज मत डलवाया जा सकता है। चैलेंज और टेंडर वोट भी प्रत्याशियों की हार जीत में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन


फतेहगंज पूर्वी, बिशारतगंज में सबसे कम महिला वोटर
बरेली। बुधवार को नगर पंचायत ठिरिया निजावत खां के 27 मतदान स्थलों पर वोटिंग होगी। यहां कुल 17935 वोटरों में 9695 पुरुष, 8240 महिलाएं हैं। रिठौरा में 15 मतदान स्थलों पर 6613 पुरुष और 5505 महिला वोटर मतदान करेंगी। धौराटांडा में 19 मतदान स्थल हैं। यहां 17098 मतदाताओं में 9116 पुरुष, 7982 महिलाएं हैं। मीरगंज के 22 मतदान स्थलों पर वोटिंग होनी है। यहां 16417 मतदाताओं में 8970 पुरुष और 7447 महिलाएं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहगंज पश्चिमी में 27 मतदान केंद्र हैं। यहां 20798 वोटरों में 10975 पुरुष, 9823 महिला वोटर हैं। शाही में 11805 वोटर और 14 मतदान स्थल हैं। इनमें 6489 पुरुष, 5316 महिलाएं हैं। शीशगढ़ में 18831 वोटरों को 24 मतदान स्थलों पर मतदान करना है। इनमें 10387 पुरुष, 8444 महिलाएं हैं। सेंथल में 15 मतदान स्थल, 11692 वोटर हैं। इनमें 6110 पुरुष, 5582 महिलाएं हैं। फरीदपुर में 10 मतदान स्थल और 5891 वोटर हैं। इनमें 2994 पुरुष और 2897 महिलाएं हैं। रिछा में 18 मतदान स्थल और 15437 वोटर हैं। इनमें 7954 पुरुष, 7483 महिला वोटर हैं। देवरनिया में 22 मतदान स्थल और 15850 वोटर हैं। इनमें 8317 पुरुष और 7533 महिलाएं हैं। शेरगढ़ में 13 मतदान स्थल और 11565 वोटर हैं। इनमें 6090 पुरुष, 5475 महिलाएं हैं। फतेहगंज पूर्वी में भी 13 मतदेय स्थल और 13560 वोटर हैं। इनमें 9160 पुरुष, 4400 महिलाएं हैं। बिशारतगंज में 15 मतदान स्थल 12387 वोटर हैं। इनमें 7014 पुरुष, 5373 महिलाएं हैं। सिरौली में 24 मतदान स्थल और 17912 वोटर हैं। इनमें 9610 पुरुष और 8302 महिला वोटर हैं।     


  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed