फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   'Centre, state government are not concerned with people's pain and suffering'

‘लोगों के दुख-दर्द से केंद्र, प्रदेश सरकार को कोई सरोकार नहीं’

Thu, 09 Dec 2021 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
'Centre, state government are not concerned with people's pain and suffering'
demo photo - फोटो : iStock
बिथरी के कुंडा मकरंदपुर में नेता विरोधी दल राम गोविंद चौधरी ने साधा निशाना
विज्ञापन

बरेली। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी ने बुधवार को बिथरी विधानसभा क्षेत्र के कुंडा मकरंदपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। कहा, अब चुनाव आ गया है और झूठ बोलने वाले मैदान में आ चुके हैं। उनके वादों का कोई भरोसा नहीं है। किसानों का हाल सभी ने देखा है। लोगों के दुख से योगी-मोदी सरकार को कोई सरोकार नहीं है।
नेता विरोधी दल चौधरी ने कहा कि देश, प्रदेश का हर मजदूर, किसान, गरीब जनता बढ़ती महंगाई से परेशान है। योगी और मोदी की सरकार अपनी मस्ती में मस्त है, इसलिए दुख से दूर होेने के लिए इस बार साइकिल का निशान याद रखना होगा। जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान कार्यक्रम आयोजक सूरज यादव, जिला महासचिव सत्येंद्र यादव, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुलतानी, भारती चौहान, आकाश यादव, अमर वाल्मीकि, बिलाल खान, असलम खान, नितिन गौड़, रमेश यादव, अवनीश यादव, रोशनी खान, वेशपाल यादव, तस्लीम खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपा के लिए खतरे की घंटी पर जनता की खुशहाली है लाल टोपी
सर्किट हाउस में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि योगी और मोदी समेत भाजपा के सभी नेता सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मिल रहे अपार जनसमर्थन और उनके कार्यक्रमों में उमड़ रहे जनसमूह से विचलित हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में किया था। सपा सरकार में ही सभी कार्य हो चुके थे, लेकिन प्रधानमंत्री ने उसका फिर से शिलान्यास किया। भाजपा के पास बताने और दिखाने को कोई उपलब्धि नहीं है, इसीलिए भाजपा नेता बेकार की बयानबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed