फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   central guruparv commetty elelction

सेंट्रल गुरुपूरब कमेटी चुनाव

Mon, 06 Sep 2021 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
central guruparv commetty elelction
सेंट्रल गुरुपूरब कमेटी चुनाव हुआ जिसमे परमजीत सिंह अध्यक्ष और हरप्रीत सिंह सचिव बने।
बरेली। सिख समाज की प्रमुख संस्था सेंट्रल गुरुपुरब कमेटी पर विवाद बरकरार है। दो सितंबर को हुए कमेटी के चुनाव पर असहमति जताते हुए रविवार को दूसरे पक्ष ने अलग चुनाव कराया और नई कमेटी की घोषणा कर दी। इसमें सरदार परमजीत सिंह ओबेराय को मुख्य सेवादार (अध्यक्ष) और सरदार हरप्रीत सिंह खालसा को महासचिव चुना गया।
विज्ञापन

संजयनगर स्थित गुरुद्वारा गुरु श्री तेग बहादुर साहिब में हुए इस चुनाव में कई गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों, सिख संस्थाओं और संगत ने हिस्सा लिया और सर्वसम्मति से नई सेंट्रल गुरुपुरब कमेटी का गठन किया। इसमें सरदार हरप्रीत सिंह बिंद्रा एवं सरदार प्रद्युम्न सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया। चुनाव प्रधान अमरजीत सिंह (पिंका बक्शी) और दलबीर सिंह की अध्यक्षता में हुआ। परमजीत सिंह गुजराल, चरणपाल सिंह सोबती, राजा चावला, कंवल दीप सिंह, जनकपुरी गुरुद्वारा के प्रधान परमजीत सिंह दुआ, मॉडल टाउन गुरुद्वारा के प्रधान महेंद्र सिंह, गुरचरण सिंह लवली वीर जी, सुभाषनगर गुरुद्वारा के सचिव साहिब सिंह समेत शहर के कई गणमान्य लोग इस दौरान मौजूद रहे। उन्होंने संगत को संबोधित कर नए पदाधिकारियों को बधाई भी दी।
विज्ञापन

नवनियुक्त अध्यक्ष व महासचिव ने संगत का धन्यवाद देते हुए कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें डॉ. महेंद्र सिंह बासु व जसपाल सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमर जीत सिंह बग्गा, अमर जीत सिंह बख्शी, अरमिंदर सिंह बिंद्रा को उपाध्यक्ष, रविंद्र सिंह ओबेराय, लक्की सोढ़ी व मंजीत सिंह बिट्टू को संयुक्त सचिव नामित किया। दूसरे पदाधिकारियों की भी घोषणा की। कहा गया कि आने वाले समय में कमेटी का विस्तार कर समाज के बाकी वर्गों को भी इसमें शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद और विधायकों ने भेजे बधाई संदेश
चुनाव के बाद अध्यक्ष परमजीत सिंह ओबेराय, महासचिव हरप्रीत सिंह खालसा और उनकी टीम को सांसद संतोष गंगवार, मेयर उमेश गौतम, शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार, कैंट विधायक राजेश अग्रवाल, बिथरी विधायक राजेश मिश्रा और मीरगंज विधायक डीसी वर्मा ने बधाई संदेश भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed