{"_id":"585838b24f1c1b1864e399af","slug":"cash-in-banks-reached-stop-atm","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में पहुंचा कैश, एटीएम रहे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में पहुंचा कैश, एटीएम रहे बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Tue, 20 Dec 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
Cash in banks reached, stop ATM
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
सोमवार की सुबह बैंकों में भुगतान की शुरूआत सामान्य स्थिति में हुई, लेकिन सार्वजनिक बैंकों के गिनेचुने ही एटीएम चले। केंद्रीय वित्त मंत्रालय की नाराजगी के बाद आरबीआई ने 155 करोड़ रुपया जारी किया। इससे बैंकों में दस से 24 हजार रुपये तक का भुगतान हुआ।
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री संतोष गंगवार के दिल्ली कार्यालय ने बरेली और आसपास के जिलों में कैश किल्लत पर नाराजगी जताई थी। दिल्ली कार्यालय ने आरबीआई के डिप्टी गवर्नर आर. गांधी से कैश फ्लो बढ़ाने पर जोर दिया था। इसका असर सोमवार में कुछ दिखा और 155 करोड़ रुपया आरबीआई लखनऊ ब्रांच ने उपलब्ध कराया। इससे सार्वजनिक बैंकों में दस से 24 हजार रुपये तक का भुगतान किया गया। एसबीआई मेन ब्रांच में चीफ मैनेजर सुनील शर्मा ने सुबह घोषणा करा दी कि लाइन में लगे सभी ग्राहकों को 24-24 हजार रुपये मिलेंगे, लेकिन अन्य ब्रांच के ग्राहकों को यह सुविधा नहीं दी जाएगी। अन्य राज्य और जिलों में तैनात फोर्स और कर्मचारियों को अधिकतम 24 हजार रुपये दिए गए।
बैंक इंपलाइज यूनियन के सचिव दिनेश सक्सेना ने कहा है कि आरबीआई सार्वजनिक बैंकों से पक्षपात कर रहा है। इससे स्थिति बदतर हुई और लोग परेशान हो रहे हैं। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री कार्यालय के एक्शन से बरेली मंडल में कैश फ्लो होना शुरू हुआ है। सक्सेना ने बताया कि ओबीसी सिविल लाइंस शाखा ने 12- 12 हजार रुपये वितरित किए। पीएनबी ने दस हजार, विजय बैंक आदि ने 24-24 हजार रुपये दिए हैं। मंगलवार से निर्धारित राशि 24 हजार रुपये दिए जाने की तैयारी है। उधर, निजी बैंकों ने कैश खूब बांटा है।
विज्ञापन
नहीं चलेंगे एटीएम
सार्वजनिक बैंक प्रबंधन ज्यादा एटीएम चलाने के पक्ष में नहीं है। प्रबंधन का कहना है कि एटीएम से अन्य ब्रांच और बैंकों के ग्राहक भी रुपये निकालते हैं। कैश कम होने से संबंधित ब्रांच अपने ग्राहकों को संतुष्ट नहीं कर पाते हैं, इसलिए अन्य ब्रांचों से आने वाले लोगों को कैश नहीं दिया जा रहा है। कैश फ्लो पर्याप्त होने पर ही एटीएम भरे जाएंगे।
गिने चुने एटीएम ही चले
निजी बैंक अपने एटीएम खुल कर चला रहे हैं। सार्वजनिक बैंक प्रबंधन कैश किल्लत होने से एटीएम नहीं भर पा रहा है। सोमवार को भी सरकारी बैंकों ने नाममात्र को ही एटीएम चलाए। एसबीआई के वरिष्ठ अधिकारी आरके गौड़ ने बताया कि कैश अब आना शुरू हो गया है, जल्द ही एटीएम भी भर दिए जाएंगे। इसी सप्ताह से स्थिति सामान्य हो जाएगी, ग्राहक धैर्य रखें।