फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Case registered against many farmers for stubble burning rampur Jhansi Meerut

यूपी: पराली जलाने के आरोप में 132 किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, दो लेखपाल निलंबित

Tue, 19 Nov 2019 10:32 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Prachi Priyam Updated Tue, 19 Nov 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन
Case registered against many farmers for stubble burning rampur Jhansi Meerut
सांकेतिक तस्वीर

खेतों में फसलों के अवशेष जलाने पर रोक लेकर एनजीटी और कोर्ट की सख्ती के बाद प्रदेश भर में प्रशासनिक अमला सक्रिय है। सोमवार को प्रदेशभर में 132 किसानों पर रिपोर्ट दर्ज कि गई है। इनमें रामपुर के 52, झांसी के 44, मथुरा के 11, हरदोई के छह, बलिया के 16 और मिर्जापुर के तीन किसान शामिल हैं। 

विज्ञापन


झांसी के तीन और मथुरा के 11 किसानों को तो गिरफ्तार भी कर लिया गया है। वहीं मथुरा में लापरवाही के मामले में दो लेखपालों को भी निलंबित किया गया है। 

विज्ञापन

कैसे बनती है पराली? 

किसान अब धान की फसल को मजदूरों से न कटवाकर कंबाइन से कटवा रहे हैं। मशीन फसल की बाली काट लेती है। धान को साफ-सुथरा कर किसान को हाथों हाथ सौंप देती है। ऐसे में फसल का तना खेत में ही रह जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इसे नष्ट करने के लिए किसान आग लगा देते हैं। यही आग वातावरण में जहर घोल रही है जिससे भीषण प्रदूषण हो रहा है। 

गीली पराली का धुआं ज्यादा होता है। इन्हें जलाने से हवा जहरीली हो रही है और लोगों को सांस लेने में भी मुश्किल हो रही है। 

कोर्ट के आदेश के बाद मुख्यमंत्री योगी भी पराली जलाने को सख्ती से रोकने के आदेश दे चुके हैं। फिर भी कई जगह पराली जलती पाई जा रही है। ऐसा नजर आने पर इसमें शामिल किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। 

इसी क्रम में रामपुर में 52 किसानों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है, जिनमें सर्वाधिक किसान बिलासपुर के हैं। आगे पढ़ें कहां कितने किसानों के खिलाफ दर्ज की गई रिपोर्ट-

झांसी: 17 किसानों पर एफआईआर, तीन गए जेल

सोमवार को मोंठ और सदर तहसील में पराली जलाने के आरोप में 17 किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। तीन किसानों को जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।  

पराली जलाने के मामले में झांसी का नाम दस बड़े जनपदों में आया है। मोंठ एसडीएम मंजूर अहमद अंसारी ने बताया कि थाना चिरगांव में छह और मोंठ के पांच किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

बीस से अधिक किसानों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। एसडीएम का कहना है लापरवाही बरतने वाले लेखपालों पर भी कार्रवाई की जा रही है। नौ किसानों से 22,500 रुपये अर्थदंड भी वसूला गया है।

वहीं, एसडीएम सदर राजकुमार ने छह किसानों के खिलाफ बड़ागांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। यहां तीन किसानों को शांतिभंग के आरोप में जेल भी भेज दिया गया। प्रशासनिक अमले की ताबड़तोड़ कार्रवाई से किसानों के बीच हड़कंप है। 

रामपुर: 52 किसानों पर रिपोर्ट दर्ज, बिलासपुर के 14 किसान शामिल

रामपुर जिले में पराली जलाने पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिले में 52 किसानों के खिलाफ पराली जलाने पर रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। सबसे अधिक एफआईआर बिलासपुर क्षेत्र में 14 मुकदमे दर्ज हुए हैं।

 

मथुरा: 11 किसान गिरफ्तार, दो लेखपाल निलंबित

यहां पुलिस ने पराली जलाने के मामले में सोमवार को 11 किसानों को गिरफ्तार किया है। इनमें छाता के पांच, कोसीकलां और नंदगांव के एक-एक और शेरगढ़ के चार किसान शामिल हैं। वहीं, डीएम ने पराली जलाने की सूचना मिलने के बाद भी किसानों को न रोक पाने और लापरवाही बरतने पर छाता तहसील के दो लेखपालों को निलंबित कर दिया है।


जिला प्रशासन को मथुरा के छाता, कोसीकलां, शेरगढ़ व चौमुहां इलाके में सेटेलाइट से पराली जलाने की लगातार सूचनाएं मिल रही हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए डीएम सर्वज्ञराम मिश्र ने आठ नवंबर से 39 अफसरों की ड्यूटी लगाई है। साथ ही पराली जलाने की सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं। इसके साथ ही गठित टीमों ने संबंधित क्षेत्र के लेखपालों से कार्रवाई करने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed