फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Case registered against four individuals for entering a college and molesting a female student

Bareilly News: कॉलेज में घुसकर छात्रा से छेड़खानी, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 26 Oct 2026 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Case registered against four individuals for entering a college and molesting a female student
बिथरी चैनपुर। महाराज अग्रसेन महाविद्यालय में घुसकर शनिवार दोपहर छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। छात्रा की शिकायत पर उसके पिता ने इन हरकतों का विरोध किया तो शोहदे ने अपने साथी संग मिलकर अभद्रता की। रविवार को चार आरोपियों के खिलाफ बिथरी चैनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी 18 वर्षीय बेटी महाराज अग्रसेन महाविद्यालय में पढ़ती है। वह जब कॉलेज जाती थी तो रामनगर गौटिया निवासी अमन उसे रास्ते में रोककर परेशान करता था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था।
विज्ञापन

पिता के अनुसार, अमन कई महीनों से उनकी बेटी का पीछा कर रहा था। शनिवार दोपहर पौने तीन बजे अमन उनकी बेटी के कॉलेज के अंदर घुस गया। बेटी के साथ छेड़खानी करने लगा। बेटी के शोर मचाने पर अमन कॉलेज के पार्क में छिप गया। बेटी ने तुरंत अपने पिता को कॉल करके घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

पिता के पहुंचने पर दबंगई

पिता जब अपनी बेटी के कॉलेज पहुंचे, तो अमन ने अपने भाई अजय और दो दोस्तों को पहले ही बुला रखा था। इन सभी लोगों ने पीड़िता व उसके पिता के साथ गाली-गलौज की। उन्हें धमकाया। पिता ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।
--
कॉलेज के अंदर हुई वारदात, प्राचार्य बोले-जानकारी नहीं
एफआईआर में छेड़खानी की घटना कॉलेज परिसर में होने की बात कही गई है। इस प्रकरण पर जब प्राचार्य डॉ. सौरभ अग्रवाल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि कॉलेज के अंदर ऐसी किसी घटना की जानकारी उन्हें नहीं है।

वर्जन -

छात्रा के पिता की तहरीर के आधार पर अमन, उसके भाई अजय और दो अज्ञात दोस्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बिथरी थाने के उपनिरीक्षक अंकुर को मामले की जांच सौंपी गई है। - देवेश सिंह, सीओ हाईवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed