फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Careless policemen will be exposed in departmental investigation

Bareilly News: विभागीय जांच में बेनकाब होंगे लापरवाह पुलिसकर्मी

Sun, 15 Oct 2023 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Careless policemen will be exposed in departmental investigation
बरेली। छात्रा को रेलवे ट्रैक पर फेंकने के मामले में रात के वक्त बरती गई लापरवाही में अभी और दोषी तय किए जाने हैं। एडीजी ने एसएसपी से उनका स्पष्टीकरण मांगने के साथ ही दूसरे दोषी तय करने की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन


मंगलवार रात सीबीगंज में छात्रा के साथ हुई घटना के मामले में आरोपी और उसके पिता को जेल भेजा जा चुका है। पुलिस एफआईआर के आधार पर ही आगे बढ़ा रही है। पीड़िता के स्वस्थ होने पर डॉक्टर की अनुमति के बाद ही उसका बयान दर्ज किया जाएगा। पुलिस के साथ ही मजिस्ट्रेट भी बयान दर्ज करेंगे और फिर इन्हीं बयानों के आधार पर विवेचना आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन


आरोप है कि घटना वाली रात इंस्पेक्टर पीड़ित परिवार से एक बार बात करने के बाद कमरे पर जाकर सो गए थे। वहीं, कोई दूसरा अधिकारी रात में मौके पर नहीं पहुंचा था। इस मामले में एडीजी ने बैठक बुलाकर नाराजगी जताई थी। अब उन्होंने लापरवाही के आरोपियों की जांच करने और रिपोर्ट सौंपने की जिम्मेदारी एसएसपी को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

घटना की रात मौके पर कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं गया। एसएसपी से इस बारे में स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही, दूसरे अधिकारियों के न जाने को लेकर जांच रिपोर्ट तलब की है। उस पर एक्शन लिया जाएगा। - पीसी मीना, एडीजी जोन

एएसपी स्तर के अधिकारी से जांच कराई जा रही है। निलंबित पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच का दायरा बढ़ाकर अन्य के स्तर पर हुई लापरवाही की रिपोर्ट भी तलब की है। यही रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। - घुले सुशील चंद्रभान, एसएसपी

छात्रा की हालत में सुधार, देखने पहुंचे सांसद व पूर्व विधायक
सीबीगंज। ट्रेन की पटरी पर फेंकी गई छात्रा की हालत में कुछ सुधार हुआ है। शनिवार दोपहर ड्रेसिंग के लिए छात्रा को वेंटिलेटर से हटाया गया पर हालत स्थिर रही। ड्रेसिंग के बाद उसे आईसीयू में ही रखा गया है। पर वेंटिलेटर की जरूरत देर शाम तक नहीं महसूस हुई। शनिवार सुबह भी छात्रा होश में रही। मगर उससे ज्यादा बातचीत करने से परिजन, स्टाफ को मना कर दिया गया। सांसद संतोष गंगवार, पूर्व विधायक पप्पू भरतौल व कश्यप सेना के लोग उसे देखने अस्पताल पहुंचे। परिवार को मदद का भरोसा दिलाया। सांसद ने कहा कि छात्रा के स्वस्थ होने के बाद उसे सरकारी नौकरी व अधिक से अधिक आर्थिक मदद दिलाने का प्रयास करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed