{"_id":"5eac7a478ebc3e904e1cb818","slug":"cardholders-will-get-ration-through-token-system-in-hajiyapur-brahmapura-bareilly-news-bly4044502171","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजियापुर-ब्रह्मपुरा में कार्डधारकों को टोकन सिस्टम से मिलेगा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजियापुर-ब्रह्मपुरा में कार्डधारकों को टोकन सिस्टम से मिलेगा राशन
विज्ञापन
बाकरगंज में राशन के लिए लगी लोगों की लाइन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्ति विभाग ने दोनों जगहों पर चिह्नित की 22 कोटे की दुकानें
विज्ञापन
बरेली। हॉटस्पॉट बनाए गए हजियापुर, ब्रह्मपुरा आदि इलाकों में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराने के लिए कोटे की दुकानों पर राशन वितरण के लिए टोकन सिस्टम की व्यवस्था लागू की है। पूर्ति विभाग ने हॉटस्पॉट में आने वाली कोटे की 22 दुकानों को चिह्नित कर लिया है। यहां दस हजार ज्यादा कार्डधारकों को इसी व्यवस्था के तहत राशन का वितरण किया जाएगा।
कोरोना संक्रमण के केस मिलने के बाद प्रशासन ने हजियापुर और ब्रह्मपुरा इन दोनों जगहों पर हॉटस्पॉट घोषित कर दिया है। इसकी वजह से लोगों के घर से निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है। चूंकि एक मई से कोटे की दुकानों पर राशन का वितरण शुरू हो चुका है। इसमें अंत्योदय कार्डधारकों को निशुल्क के साथ पात्र गृहस्थी वालों को भी राशन दिया जाना है। पूर्ति विभाग और प्रशासन ने मिलकर हॉटस्पॉट हजियापुर में पांच दुकानें चिह्नित की है। इससे 3700 कार्डधारक हैं, जबकि ब्रह्मपुरा, शाहदाना से लेकर आलमगिरी गंज तक के हॉटस्पॉट के चिह्नित एरिया में 17 दुकानें चिह्नित हुई हैं। इन दुकानों से करीब 6600 कार्डधारकों को राशन का वितरण होना है। इसमें कोटेदार दस-दस लोगों को उनके घर पर जाकर टोकन देगा। इन्हें राशन देने के बाद अगले दस लोगों को टोकन दिए जाएंगे। कुछ जगहों पर इसी व्यवस्था के तहत राशन बांटा भी लगा है।

कोटे की दुकानों पर फिर भीड़भाड़ से सोशल डिस्टेंसिंग बनी चुनौती
अप्रैल की तरह मई में भी लॉकडाउन के दौरान कोटे की दुकानों पर राशन वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराने में अधिकारियों को पसीना आने लगा है। शुक्रवार को सुभाषनगर, संजयनगर, बाकरगंज सहित कई जगहों पर कोटे की दुकानों पर सुबह से ही भीड़ लगनी शुरू हो गई। ज्यादातर लोग मास्क नहीं लगाए थे। राशन पाने के लिए धक्का-मुक्की भी हो रही थी। कई जगहों पर लोग राशन पाने की आपाधापी के बीच आपस में भिड़ भी रहे थे।
विज्ञापन