{"_id":"604722a9ddc21013f5795ed5","slug":"car-collided-with-tempo-in-shahjahanpur-of-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: सड़क किनारे खड़े टेंपो को कार ने मारी टक्कर, परचून दुकानदार की मौत, एक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: सड़क किनारे खड़े टेंपो को कार ने मारी टक्कर, परचून दुकानदार की मौत, एक गंभीर घायल
Tue, 09 Mar 2021 12:54 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 09 Mar 2021 12:54 PM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर के रोजा थाना इलाके में मंगलवार सुबह करीब सात बजे लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर चालक को झपकी आने के कारण कार सड़क किनारे खड़े टेंपो से टकरा गई। हादसे में टेंपो चलाने वाले रामगोविंद की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया।
लखनऊ के अलीगंज की रहने वाली रचना केसरवानी एक मुकदमे के सिलसिले में लखनऊ से बरेली अपने अकाउंटेंट के साथ बलेनो कार से जा रहीं थीं। मंगलवार सुबह सात बजे नेशनल हाईवे पर रोजा क्षेत्र के बरतारा गांव के पास चालक वीरबहादुर को झपकी आ गई।
कार ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ठेला लगाने वाले अवनीश और टेंपो चालक रामगोविंद को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने कार के अंदर बैठे अकाउंटेंट मान बहादुर की जमकर पिटाई कर दी। जबकि मानबहादुर का भाई चालक वीर बहादुर सिंह मौके से भाग गया।
विज्ञापन
जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां रामगोविंद की मौत हो गई। पुलिस ने मानबहादुर को हिरासत में ले लिया है।
इधर, रचना केसरवानी ने बताया कि उनके पति कमल केसरवानी की मौत 2018 में बरेली के मीरगंज में सड़क दुर्घटना में हो गई थी। इसी मुकदमे के संबंध में वह अपने भाई की कार से अकाउंटेंट मानबहादुर के साथ बरेली जा रहीं थीं।

पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
रामगोविंद की मौत की खबर मिलते ही पत्नी जूली और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। रामगोविंद अपने पीछे एक लड़की फलक (08) व पुत्र हिमांशु (04) साल छोड़ गए हैं। पत्नी जूली रो-रोकर यही कह रहीं थी कि अब उनके बच्चों की परवरिश कौन करेगा।
पत्नी ने जल्दी घर से निकलने को किया था मना
मृतक रामगोविंद की पत्नी जूली ने रो-रोकर बताया कि उसने पति को जल्दी घर से निकलने के लिए मना किया था। पति ने सुबह नाश्ता भी नहीं किया था। इसलिए वह कह रही थी कि इतनी जल्दी मत जाओ, अभी सुबह-सुबह सवारी नहीं मिलेगी। नाश्ता बना दें करके जाना लेकिन रामगोविंद ने कहा कि जल्दी जाएंगे तो सवारी मिल जाएगी। होली का खर्चा है, बच्चों के कपड़े भी बनवाने हैं।