फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Car caught fire on the highway people saved the couple life in bareilly

Bareilly News: डिवाइडर से टकराकर कार बनी आग का गोला, राहगीरों ने दरवाजे तोड़कर बचाई दंपती की जान

Fri, 21 Jul 2023 02:40 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 21 Jul 2023 02:40 PM IST
सार

फरीदपुर में लखनऊ दिल्ली हाईवे पर बृहस्पतिवार रात एक कार डिवाइडर से टकरा गई, जिसके बाद उसमें आग लग गई। कार के अंदर दंपती फंस गए। लोगों ने दरवाजे तोड़कर उनकी जान बचाई। 

विज्ञापन
Car caught fire on the highway people saved the couple life in bareilly
हाईवे किनारे खड़ी दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फरीदपुर में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर गलत दिशा से आ रहे ट्रक को बचाने के प्रयास में कार डिवाइडर से टकरा गई, जिससे कार में आग लग गई। कार में दंपती और उनके दो पालतू कुत्ते फंस गए। राहगीरों ने कार के दरवाजे तोड़कर उनकी जान बचाई। वहीं सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक लखनऊ के इंदिरा नगर निवासी धर्मेंद्र गुप्ता व उनकी पत्नी प्रीति बृहस्पतिवार रात कार से मेरठ जा रहे थे। धर्मेंद्र गुप्ता बैंक में कर्मचारी हैं। रात करीब 12 बजे उनकी कार फरीदपुर पहुंची। इसी दौरान हाईवे पर गलत दिशा से ट्रक आ रहा था। सामने से ट्रक आता देख धर्मेंद्र ने बचाने का प्रयास किया, जिससे अनियंत्रित हुई कार डिवाइडर से टकरा गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंBareilly: भाजपा की नगर पंचायत अध्यक्ष के पति समेत सात गिरफ्तार, आधी रात में ग्रामीणों ने पकड़ा; ये है मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर होते ही कार से चिंगारी निकलने लगी और आग लग गई। कार के अंदर दंपती और उनके पालतू कुत्ते फंस गए। कार से लपटें निकलता देख राहगीरों ने दरवाजे तोड़कर उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद कार आग का गोला बन गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची फायर बिग्रेड ने आग बुझाई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed