फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cantt Board will gift a modern auditorium to the area residents

Bareilly News: क्षेत्रवासियों को आधुनिक ऑडिटोरियम की सौगात देगा कैंट बोर्ड

Wed, 21 Jan 2026 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Cantt Board will gift a modern auditorium to the area residents
बरेली। नेहरू सभागार में मंगलवार को हुई छावनी परिषद की बैठक में अत्याधुनिक ऑडिटोरियम के निर्माण के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। आरएन टैगोर इंटर कॉलेज समेत सभी प्रमुख सरकारी भवनों पर सुरक्षा की दृष्टि से सीसी कैमरे लगाने और आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने का निर्णय लिया गया। हालांकि, इससे पहले भी 10 अक्तूबर को आयोजित बैठक में भी इन्हीं मुद्दों पर मंथन हुआ था।
विज्ञापन

ब्रिगेडियर गगनदीप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कैंट जनरल हॉस्पिटल के चार कमरों को नए आयुर्वेदिक सेंटर के रूप में विकसित करने के लिए ई-नीलामी प्रक्रिया को हरी झंडी दी गई। अस्पताल में आधुनिक मेडिकल बेड और दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी सहमति बनी है। छावनी क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित करने के लिए गोला बाजार चौक का नाम बदलकर धोपेश्वरनाथ चौक कर दिया गया है। मुख्य चौराहों पर एलईडी लाइटिंग और पार्कों के सुंदरीकरण के कार्य भी जल्द शुरू कराए जाएंगे।
विज्ञापन


पर्यावरण संरक्षण के लिए गारबेज टू गोल्ड सेंटर और कचरा बैंक जैसी पहल के जरिये शून्य अपशिष्ट प्रबंधन के लक्ष्य पर काम होगा। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से युगवीणा हॉल को नारी वस्त्रशाला में परिवर्तित किया जाएगा। यहां महिलाओं को सिलाई और वस्त्र उद्योग का पेशेवर प्रशिक्षण मिलेगा। वर्ष 2026 में शिखर बरेली स्पोर्ट्स मीट और सुरमई संध्या जैसे आयोजनों के जरिये खेलों और हरित परियोजनाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा। बैठक में कैंट बोर्ड की सीईओ डॉ. तनु जैन, नामित सभासद डॉ. वैभव जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed