{"_id":"5ab559064f1c1b91778b70e9","slug":"candle-march-for-lance-nayak-in-cantt","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर बाजार में आंशिक बंदी रखी और निकाला कैंडल मार्च ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर बाजार में आंशिक बंदी रखी और निकाला कैंडल मार्च
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sat, 24 Mar 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
candle march
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फौजी अनिल कुमार की सरेआम गोली मारकर हत्या होने के बाद सदर बाजार व्यापारी एसोसिएशन ने आंशिक रूप से बाजार बंद रखा। व्यापारियों और क्षेत्र के लोगों ने कैंडिल मार्च निकालकर अपना दुख जाहिर किया। यह कैंडिल मार्च सदर बाजार से शुरू होकर कारगिल चौराहा पर जाकर खत्म हुआ। लोगों का कहना है था कि ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी फौजी की सरेआम हत्या कर दी गई हो। इस दौरान कैंट पुलिस भी मौजूद रही। लेकिन पूरा कार्यक्रम लोगों ने शांतिपूर्वक संपन्न किया।
लांस नायक अनिल कुमार की ध्रुव चौधरी ने सदर बाजार चौराहा पर गोली मारी थी। दो गोलियां मारकर उनकी हत्या के बाद हत्यारोपी ध्रुव ने कैंट थाने में सरेंडर किया था। पुलिस ने उसको जेल भेजा था। केस की तफ्तीश में सामने आया कि ध्रुव अपने बड़े भाई राजेश की पिटाई से नाराज था। राजेश को अपनी भाभी का पीछा करने के शक में अनिल ने पीटा था। बाजार में यह भी चर्चा रही कि हत्यारोपी ध्रुव का परिवार अब कैंट क्षेत्र छोड़कर अपने रिश्तेदार के घर पर शिफ्ट हो गया है। कैंट थाने के इंस्पेक्टर विजय पाल के मुताबिक जांच अभी जारी है।