फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Call BLOs assembly wise and conduct briefing: Divisional Commissioner

विधानसभावार बीएलओ को बुलाकर करें ब्रीफिंग : मंडलायुक्त

Wed, 12 Nov 2025 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Call BLOs assembly wise and conduct briefing: Divisional Commissioner
जीआईसी सभागार में हुई मंडल की समीक्षा बैठक
विज्ञापन

बरेली। जीआईसी सभागार में मंगलवार को एसआईआर और बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के पुनरीक्षण के संबंध में मंडल की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी ने कहा कि अधिकारी अपने जिलों में विधानसभावार बीएलओ को बुलाकर ब्रीफिंग करें। ताकि उनकी सभी शंकाओं का निराकरण हो जाए। बीएलओ के पास मतदाता सूची, बीएलओ रजिस्टर, एम्युनेशन फाॅर्म होगा। इसी के आधार पर मैपिंग की जानी है।

मंडलायुक्त ने कहा कि सभी ईआरओ/एईआरओ एक वोटर लिस्ट का 10 प्रतिशत का और कुछ का 100 प्रतिशत सत्यापन करें। गलत और नियम विरुद्ध काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में बरेली के डीएम अविनाश सिंह ने कहा कि मृत, स्थानांतरित और डुप्लीकेट मतदाताओं को हटाकर मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाया जाना है। यह सभी बीएलओ, सुपरवाइजर, ईआरओ/एईआरओ की जिम्मेदारी है कि एसआईआर अभियान को लेकर चूक न हो। डीएम बदायूं अवनीश राय ने कहा कि बिना त्रुटि के काम करना है। डीएम पीलीभीत ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि एसआईआर अभियान के दौरान कोई समस्या आए तो लेखपाल, ग्राम सचिव और गांव के चौकीदार मददगार साबित होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन

------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएलओ एक मतदाता के घर तीन बार जाए
अपर जिलाधिकारी(वि./रा.) बरेली संतोष कुमार सिंह ने कहा कि एक बीएलओ को कम से कम तीन बार प्रत्येक मतदाता के यहां जाना है। यदि एक बार घर गया और कोई नहीं मिला तो दोबारा जाकर फाॅर्म देना है, अन्यथा तीसरी बार भी जाना है। तब भी कोई नहीं मिलता है तो घर पर फॉर्म चस्पा करने का भी प्रावधान है। फिर जाकर भरा हुआ फाॅर्म वापस लेना है और रिसीविंग देना है। उन्होंने बताया कि एमएलसी चुनाव संबंधी तैयारियां भी चल रही हैं। उसकी सूची को भी साथ-साथ तैयार किया जाना है।
अमर उजाला ब्यूरो

बरेली। जीआईसी सभागार में मंगलवार को एसआईआर और बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के पुनरीक्षण के संबंध में मंडल की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसमें मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी ने कहा कि अधिकारी अपने जिलों में विधानसभावार बीएलओ को बुलाकर ब्रीफिंग करें। ताकि उनकी सभी शंकाओं का निराकरण हो जाए। बीएलओ के पास मतदाता सूची, बीएलओ रजिस्टर, एम्युनेशन फाॅर्म होगा। इसी के आधार पर मैपिंग की जानी है।

मंडलायुक्त ने कहा कि सभी ईआरओ/एईआरओ एक वोटर लिस्ट का 10 प्रतिशत का और कुछ का 100 प्रतिशत सत्यापन करें। गलत और नियम विरुद्ध काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में बरेली के डीएम अविनाश सिंह ने कहा कि मृत, स्थानांतरित और डुप्लीकेट मतदाताओं को हटाकर मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाया जाना है। यह सभी बीएलओ, सुपरवाइजर, ईआरओ/एईआरओ की जिम्मेदारी है कि एसआईआर अभियान को लेकर चूक न हो। डीएम बदायूं अवनीश राय ने कहा कि बिना त्रुटि के काम करना है। डीएम पीलीभीत ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि एसआईआर अभियान के दौरान कोई समस्या आए तो लेखपाल, ग्राम सचिव और गांव के चौकीदार मददगार साबित होंगे।
------------------------------------
बीएलओ एक मतदाता के घर तीन बार जाए
अपर जिलाधिकारी(वि./रा.) बरेली संतोष कुमार सिंह ने कहा कि एक बीएलओ को कम से कम तीन बार प्रत्येक मतदाता के यहां जाना है। यदि एक बार घर गया और कोई नहीं मिला तो दोबारा जाकर फाॅर्म देना है, अन्यथा तीसरी बार भी जाना है। तब भी कोई नहीं मिलता है तो घर पर फॉर्म चस्पा करने का भी प्रावधान है। फिर जाकर भरा हुआ फाॅर्म वापस लेना है और रिसीविंग देना है। उन्होंने बताया कि एमएलसी चुनाव संबंधी तैयारियां भी चल रही हैं। उसकी सूची को भी साथ-साथ तैयार किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed