{"_id":"69519caed6a76e94090e0cb6","slug":"call-artificial-intelligence-an-assistant-not-an-advisor-bareilly-news-c-4-vns1074-795794-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को सहायक बलाएं, सलाहकार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को सहायक बलाएं, सलाहकार नहीं
विज्ञापन
सीए उत्तम मोदी ने एआई के उपयोग और जवाबदेही पर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स से साझा किए विचार
बरेली। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के प्रयोग से कार्य कुशलता बढ़ेगी और चीजें व्यवस्थित होंगी। यहां यह ध्यान रखना होगा कि एआई बतौर सहायक बेहतर है, लेकिन बतौर सलाहकार इसका इस्तेमाल न करें। इसके सुझाव भ्रामक भी हो सकते हैं। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) बरेली शाखा के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन मुख्य वक्ता सीए उत्तम मोदी ने ये जानकारी साझा की।
सीए अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि एआई की ओर से दी गई जानकारी की जवाबदेही भी तय होनी चाहिए। कुछ देशों ने इस पर कड़ाई की है, लेकिन भारत में अभी कोई नियामक तय नहीं है। एआई कभी भी मानवीय बुद्धिमत्ता को मात नहीं दे सकता। इसके प्रयोग से चीजें और बेहतर होंगी। नौकरियों पर संकट की संभावना कम है।
चार्टर्ड अकाउंटेंट कार्यालय में अपील, कंसल्टेंसी, पोर्ट फोलियो मैनेजमेंट, शेयर मार्केट आदि डाटा के लिए एआई का प्रयोग कर सकते हैं, ताकि तार्किक और निर्धारित समय-सीमा में रिपोर्ट तैयार कर सकें। यह अर्थव्यवस्था गति के लिए जरूरी भी है। इसका बहुआयामी उपयोग मुमकिन है।
विज्ञापन
औद्योगिक और आर्थिक तरक्की में चार्टर्ड अकाउंटेंट की भूमिका अहम
वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि देश के उन्नति के लिए औद्योगिक विकास और आर्थिक तरक्की जरूरी है। इसमें चार्टर्ड अकाउंटेंट की भूमिका अहम है। बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने आईसीएआई बरेली ब्रांच के नए भवन के लिए भूमि आवंटित करने का आश्वासन दिया। भारतीय उद्योग संघ (आईआईए) के अध्यक्ष सीए दिनेश गोयल, आईसीएआई के केंद्रीय परिषद सदस्य सीए ज्ञान चंद्र मिश्रा (कानपुर), वस्तु एवं सेवा कर विभाग के संयुक्त आयुक्त केके गुप्ता, सहायक आयुक्त डीके सिंह ने भी विचार साझा किए। ब्यूरो
रोटरी क्लब गवर्नर और आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष सम्मानित
सम्मेलन के समापन पर आईसीएआई बरेली शाखा ने सीए राजन विद्यार्थी और सीए विनय कृष्णा को रोटरी क्लब गवर्नर के रूप में सामाजिक सेवा के लिए और आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल को औद्योगिक विकास के लिए सम्मानित किया। इससे पूर्व सीए कपिल वैश्य ने वस्तु एवं सेवा कर अपीलीय अधिकरण के समक्ष अपीलों की प्रक्रियात्मक रूपरेखा विषय पर व्यावहारिक मार्गदर्शन दिया। सीए राजेंद्र शाह ने तनाव प्रबंधन, कार्य और जीवन संतुलन विषय पर विचार दिए। क्रमवार सत्र अध्यक्षता सीए संजय अग्रवाल, सीए पवन अग्रवाल ने की। सम्मेलन में अध्यक्ष सीए रतन के. गुप्ता, शाखा अध्यक्ष अमित टंडन, उपाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, सचिव विनीश अरोड़ा, कोषाध्यक्ष गौरव अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, अंकित मेहरा, प्रदीप तिवारी, दीपक मंगल, ध्रुव गोयल मौजूद रहे।