फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   By the year 2024, 273 km water pipeline will be laid in Mandal

Bareilly News: साल 2024 तक मंडल में बिछेगी 273 किमी पानी की पाइप लाइन

Thu, 15 Jun 2023 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
By the year 2024, 273 km water pipeline will be laid in Mandal
बरेली। अमृत योजना-2 में 148.57 करोड़ की लागत से 39,044 घरों में शुद्ध जल पहुंचाने की तैयारी है। कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने बुधवार को नगरीय पेयजल परियोजना की समीक्षा की। अक्तूबर 2024 तक 272.81 किमी पाइप लाइन डालने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि पाइप लाइन बिछने के बाद मंडल की 2.04 लाख आबादी को स्वच्छ पेयजल मुहैया होगा। नगर पंचायत शीशगढ़ में 18.17 करोड़ से 33,670 लोगों को शुद्ध जल मिलेगा। इसके लिए 2.97 करोड़ की पहली किस्त जारी हो गई है। दो हजार किलोलीटर का ओवरहेड टैंक, 29.68 किमी पाइप लाइन, नलकूप और तीन पंप हाउस से 4,960 जल कनेक्शन होंगे। इसी तरह बिशारतगंज में 26.87 किमी पाइपलाइन से 3,331 जल कनेक्शन होंगे। 11 सौ किलोलीटर का ओवरहेड टैंक, 26.87 किलोमीटर की पाइप लाइन, दो नलकूप, दो पंप हाउस से 3,331 घर जुडेंगे।
विज्ञापन

मीरगंज में 14 सौ किलोलीटर का ओवरहेड टैंक, 30.45 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाने के साथ ही दो नलकूप, दो पंप हाउस, स्टाफरूम बनेगा। 3,497 घरों में जल कनेक्शन होगा। सेंथल में 12.77 करोड़ और फतेहगंज पूर्वी में 11.80 करोड़ से पाइप लाइन बिछेगी। कछला में 13,240 और सहसवान में 85 हजार की आबादी को शुद्ध पानी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed