{"_id":"69602018f6684ee343020e19","slug":"by-giving-fake-information-of-double-murder-police-ran-for-six-hours-bareilly-news-c-4-1-bly1039-802544-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: डबल मर्डर की फर्जी सूचना देकर पुलिस को छह घंटे तक दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: डबल मर्डर की फर्जी सूचना देकर पुलिस को छह घंटे तक दौड़ाया
विज्ञापन
फरीदपुर। डबल मर्डर की फर्जी सूचना देकर ग्रामीण ने छह घंटे तक पुलिस को दौड़ाया। उसने 20 किलोमीटर पैदल थाने पहुंचकर बुधवार देर रात तीन बजे डबल मर्डर की पुलिस को सूचना दी। सूचना देने वाला मानसिक बीमार बताया जा रहा है।
विलौआ इलाका नगरिया गांव निवासी वेदपाल (47) बुधवार रात अपने घर पर सोया हुआ था। घर में वह अकेला रहता है। रात में ही किसी वक्त उठा और फरीदपुर थाने के लिए गांव से दौड़ लगा दी। रास्ते में ही उसके जूते भी निकल गए। वह नंगे पैर दौड़ता हुआ अपने गांव से 20 किलोमीटर दूर थाने पहुंच गया। उसने पुलिस को बताया कि गांव का ही एक लड़का और एक लड़की की धारदार बांके से काटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस गांव में पुलिस पहुंची। उसके बताए गए स्थानों पर तलाशी ली, लेकिन कुछ नहीं मिला। उसके बाद पुलिस उसे लेकर जिस लड़की की हत्या होने की बात कही। उसके घर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की तो पता चला की लड़की घर पर थी और वह लड़का भी अपने घर पर था, जिसकी हत्या की बात उसने पुलिस को बताई।
अपनी ही हत्या की बात सुनने के बाद वह लड़का सूचना देने वाले के पास पहुंचा और उसने उसकी वीडियो बनाई। इस दौरान सूचना देने वाले ने वीडियो में बताया कि उसने सपना देख लिया कि उसके दरवाजे पर दो शव पड़े हैं। फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि गांव निवासी वेदपाल ने डबल मर्डर की फर्जी सूचना दी। इस कारण पुलिस फोर्स कई घंटे परेशान रहा। ग्रामीणों के अनुसार सूचना देने वाला मानसिक बीमार है। संवाद