फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   By creating 'family' welfare department, the SP government was busy in the same for five years.

‘परिवार’ कल्याण विभाग बनाकर उसी में पांच साल व्यस्त रही सपा सरकार

Tue, 28 Dec 2021 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
By creating 'family' welfare department, the SP government was busy in the same for five years.
पंकज सिंह का माला पहनाकर स्वागत करते भाजपाई।
भाजयुमो के प्रदेश प्रभारी विधायक पंकज सिंह ने शहर में युवा सम्मेलन को किया संबोधित
विज्ञापन

कहा, कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटे रहें, सपा और बसपा धीरे-धीरे हो रही खत्म
बरेली। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी नोएडा से विधायक पंकज सिंह ने कहा कि 2012 में जब सपा सरकार बनी तो एक नौजवान ने मुख्यमंत्री पद संभाला। प्रदेश के लोगों को उम्मीद थी कि कोई बड़ा परिवर्तन दिखाई देगा, लेकिन वह सीएम तो परिवार कल्याण विभाग बनाकर बस पांच साल उसी में व्यस्त रहे। पंकज सिंह सोमवार को मनोहर भूषण इंटर कॉलेज के मैदान पर भाजयुमो के युवा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
पंकज सिंह ने कहा कि हर आंदोलन का भार हमेशा युवाआें पर ही होता है, इसलिए भाजयुमो कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटे रहें। कांग्रेस खत्म हो चुकी है। बसपा और सपा भी धीरे-धीरे खत्म हो रही है। 2022 के विधानसभा चुनाव में इनका सूपड़ा साफ हो जाएगा। प्रदेश को योगी आदित्य नाथ के रूप में संत मुख्यमंत्री मिला है। आज प्रदेश संपन्नता की ओर बढ़ रहा है। सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने प्रदेश की छवि खराब करने का काम किया, आज वही हमसे सवाल पूछ रहे हैं। उन्हें प्रदेश के नौजवानों से कोई मतलब नहीं था। वह चाहते थे प्रदेश के युवा हमेशा उनके सामने घुटनों के बल बैठे रहें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज नारा दे रही है कि लड़की हूं लड़ सकती हूं, वहीं दक्षिण भारत में उनका एक विधायक महिलाआें पर घृणित टिप्पणी करता है और पूरी कांग्रेस उस पर चुप्पी साधे है। सपा, बसपा और कांग्रेस सब खत्म हो रही हैं। इन्हें तो राष्ट्रगान गाने तक में दिक्कत है। यह मत भूलना कि कारसेवकाें पर गोलियां चलवाने वाले यही लोग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच पर पहुंचने पर भाजपा नेताआें ने माला पहनाकर पंकज सिंह का स्वागत किया। इस मौके पर राज्यमंत्री छत्रपाल सिंह, शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार, फरीदपुर विधायक प्रो. श्याम बिहारी, मेयर उमेश गौतम, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू वाल्मीकि, क्षेत्रीय महामंत्री रुद्र लक्ष्मीकांत अवस्थी, भाजपा के महानगर अध्यक्ष केएम अरोड़ा, महानगर युवा मोर्चा अध्यक्ष मुकेश राजपूत, अमन सक्सेना, मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर आदि मौजूद रहे।
मेरठ के सोतीगंज बाजार का भी जिक्र किया
पंकज सिंह ने मेरठ के सोतीगंज बाजार का जिक्र करते हुए कहा कि आप सभी को याद है न अभी शाहजहांपुर में पीएम ने सोतीगंज बाजार का जिक्र किया था। कहा, इसे बंद कराने की हिम्मत सिर्फ मोदी-योगी सरकार में ही संभव है। एक विशेष वर्ग उस बाजार में बैठता था और पूरे देश से चोरी हुईं गाड़ियों को वहां लाकर काटा जाता था। आज वह लोग शांत बैठे हैं क्योंकि प्रदेश में योगी सरकार है।

न हाथ न हाथी न टोंटी न सरिया, उप्र में सिर्फ चलेगा केसरिया
पंकज सिंह ने भाषण के दौरान कार्यकर्ताओं को नया नारा दिया। कहा कि इसे ध्यान में रखें और गली, गांव में बुलंद करें- न हाथ न हाथी न टोटी न सरिया, उप्र में सिर्फ चलेगा केसरिया। उन्होंने हाथ को कांग्रेस, हाथी को बसपा, टोंटी को सपा और सरिया को असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी से जोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed