{"_id":"5e39b4f08ebc3ee612140875","slug":"bvsc-course-gets-permanent-recognition-in-ivri-bareilly-news-bly394595786","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईवीआरआई में बीवीएससी कोर्स को मिली स्थायी मान्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईवीआरआई में बीवीएससी कोर्स को मिली स्थायी मान्यता
विज्ञापन
ivri
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बैचलर ऑफ वेटनरी साइंस एंड एनिमल हसबैंड्री (बीवीएससी एंड एएच) को केंद्र सरकार ने स्थायी मान्यता दे दी है। सोमवार को केंद्र सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ एनीमल हसबैंड्री की तरफ से इसका गजट भी जारी कर दिया है। यह कोर्स आइवीआरआई में चार साल पहले शुरू किए गए थे। संस्थान प्रशासन इसके लिए हर साल अनुमति लेता था। अब उसे अनुमति नहीं लेनी पड़ेगी।
डीन एकेडमिक्स प्रो. त्रिवेणी दत्त ने बताया कि अभी तक हर साल इसके लिए अनुमति लेनी पड़ती थी। अब स्थायी तौर पर कोर्स संचालित करने की मान्यता मिल चुकी है। आने वाले साल में इस कोर्स के पहले बैच के छात्रों को डिग्री मिलेगी। कुछ लोगों का ये भी कहना है कि आइवीआरआइ शोध संस्थान है, इसलिए यहां स्नातक के कोर्स शुरू करना सही नहीं है। हालांकि प्रशासनिक अफ सरों ने बढ़ती डिमांड को देखते हुए इसे शुरू करा दिया था। बीच में एक साल विवादों के चलते ही बंद भी रहा लेकिन अब लगातार चार साल से संचालित हो रहा है।