फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   businessman of drunk calls MP Varun Gandhi In Pilibhit

यूपी: शराब के धंधेबाज ने रात में फोन पर मांगी मदद तो सासंद वरुण ने लगाई फटकार, ऑडियो वायरल

Mon, 19 Oct 2020 09:29 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 19 Oct 2020 09:29 PM IST
विज्ञापन
businessman of drunk calls MP Varun Gandhi In Pilibhit
फाइल फोटो
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में शराब के धंधेबाज को नशे की हालत में देर रात सांसद वरुण गांधी को फोन कर मदद मांगना उलटा पड़ गया। सांसद ने उसे जमकर फटकारा। धंधेबाज को असम चौकी की पुलिस पकड़ ले गई थी। उसके पास से शराब के 10 पौवे भी बरामद हुए। 
विज्ञापन


पुलिस से बचाने को उसने देर रात सांसद को फोन किया था। लेकिन वहां सुनवाई न होने पर उसने सांसद से बातचीत का ऑडियो वायरल कर दिया, जिससे राजनीतिक हलकों में खलबली मच गई।मामले में पुलिस ने धंधेबाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली और उसे मुचलके पर थाने से जमानत दे दी।
विज्ञापन


जमानत होने के बाद धंधेबाज ने अपना वीडियो जारी कर नशे की हालत में सांसद से बात करने के लिए उनसे माफी मांग ली।  शहर से सटे नौगवां पकड़िया गांव निवासी सर्वेश गंगवार ने रविवार रात 9.30 बजे सांसद वरुण गांधी के मोबाइल पर फोन किया। उसमें उसने सांसद से पुलिस से छुड़ाने में मदद करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद ने देर रात फोन करने के लिए उसे फटकार लगाई और कहा कि जो भी बात करनी है, वह सुबह करे। जब सर्वेश फोन पर नहीं माना तो सांसद ने गुस्से में आकर उसकी फटकार लगा दी और कहा कि रात में भले ही कोई आपकी बात सुने, मगर वह सुबह ही सुनेंगे। 

धंधेबाज ने रात में ही सांसद की बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इससे राजनीतिक हल्कों में गर्मी में बढ़ने लगी। प्रशासनिक और पुलिस महकमें में हलचल मच गई। बाद में पुलिस ने शराब के धंधेबाज पर रिपोर्ट दर्ज कर ली और उसे मुचलका भरवाकर सुनगढ़ी थाने से ही उसे जमानत भी मिल गई।

सोमवार दोपहर बाद सर्वेश ने दोबारा अपना एक और वीडियो जारी किया, जिसमें उसने कहा कि रात में नशे की हालत में होने से वह अपनी बात सांसद से ठीक तरह से कह नहीं सका और उनकी बात को समझ नहीं सका। नशे की हालत में बातचीत का ऑडियो वायरल हो गया। उसका उसे खेद है। सर्वेश ने कहा कि उसकी वजह से सांसद के सम्मान को जो ठेस पहुंची, उसके लिए वह उनसे माफी मांगता है। 

शराब की बिक्री की सूचना पर रात आरोपी को पकड़कर लाया गया था। आरोपी से शराब के पौवे बरामद हुए थे। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। बाद में उसे मुचलके पर जमानत दे दी गई।
- अतर सिंह, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी

तस्कर, माफिया और भ्रष्ट लोग मदद की उम्मीद न करें : सांसद

सांसद वरुण गांधी ने कहा कि वह 12 साल से सांसद हैं। उनके ऊपर भ्रष्टाचार समेत किसी भी गलत कार्य का एक भी दाग नहीं लगा है। वह सरकार से सांसद को मिलने वाली तनख्वाह या बाकी सुविधाएं तक नहीं लेते। जनता की सेवा में पूरे मन से हर समय लगे रहते हैं।  मगर, शराब या ड्रग तस्कर, चरित्रहीन, खनन माफिया और भ्रष्टचारी उनसे किसी तरह की उम्मीद न करें। अगर किसी को शराब तस्कर या नशेड़ियों पर उनकी सख्ती खराब लगी हो तो वह आत्मचिंतन करें कि उन्हें ईमानदार सख्त नेता पसंद है या फिर मीठा बोलने वाला चोर। सांसद ने कहा कि ईमानदार नेता हमेशा अपनी जनता की सुरक्षा करेगा। चोर नेता की तरह वह पीलीभीत को बेचेगा नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed