कारोबारी अपहरण केस: बरेली में दो और आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ के दौरान पैरों में लगी गोली; दो सिपाही भी घायल
Bareilly News: कारोबारी अपहरण मामले में तीन आरोपी फरार थे। इनमें से दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पैरों में गोली लगी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में बांदा निवासी अंडा कारोबारी हरीश कटियार के अपहरण में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार तड़के थाना देवरनियां क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में दोनों आरोपी पकड़े गए। पुलिस की गोली लगने से दोनों आरोपी घायल हो गए। दोनों सिपाही भी जख्मी हुए हैं। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया।
एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि मुठभेड़ में गांव मियांपुर निवासी खेमेंद्र और भोजीपुरा इलाके के रजत को गिरफ्तार किया गया। दोनों के कब्जे से पीड़ित हरीश से छीनी गई सोने की अंगूठी और चेन बरामद हुई है। तमंचे और एक बाइक भी बरामद हुई। दोनों बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी है।
संबंधित खबर- कारोबारी हरीश अपहरण कांड: आखिरी सांस तक याद रहेंगे यातना के 96 घंटे, पानी की जगह पिलाई शराब; बक्से में सुलाया
यह थी घटना
बरेली निवासी सेवानिवृत्त लेखपाल के बेटे अनूप कटियार ने अपने चचेरे भाई अंडा कारोबारी हरीश कटियार के अपहरण की साजिश रची थी। उसने हरीश को बांदा से अगवा कराया और खुद का भी अपहरण होने का ड्रामा किया। भोजीपुरा में हरीश को चार दिन बंधक बनाकर रखा। उसे यातनाएं दीं। मंगलवार को घटना का खुलासा कर पुलिस ने महिला समेत आठ आरोपियों को जेल भेजा।
अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार
सोमवार रात मुठभेड़ में पुलिस ने मियांपुर निवासी अंकित कटियार और शाहिद व देवरनिया थाने के पिपरा नानकार निवासी वीरू उर्फ वीरपाल को गिरफ्तार किया था। वहीं, अगवा हरीश कटियार की निगरानी करने में मकान मालिक मियांपुर निवासी उदित व उमाशंकर, उसे खाना देने वाली मियांपुर निवासी अंकित की पत्नी लाली और नवाबगंज के पड़ी गांव निवासी आकाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जबकि मियांपुर निवासी खेमेंद्र, कैंट के चनेटा निवासी ललित, भोजीपुरा के बिबियापुर निवासी रजत फरार थे। इनमें खेमेंद्र और रजत को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब ललित की तलाश कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.