फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bus of devotees going to Ayodhya overturned on the highway in Shahjahanpur

UP News: रामलला के दर्शन करने अयोध्या जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की बस पलटी, पांच लोग घायल

Fri, 23 Feb 2024 10:32 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर / बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर / बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 23 Feb 2024 10:32 AM IST
सार

बदायूं के दातागंज से अयोध्या के लिए रवाना हुई भाजपा कार्यकर्ताओं की बस शाहजहांपुर जिले के मीरानपुर कटरा क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
bus of devotees going to Ayodhya overturned on the highway in Shahjahanpur
खंती में पलटी पड़ी बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बदायूं से अयोध्या रामलला के दर्शन करने को जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में पांच श्रद्धालु घायल हो गए। किसी को गंभीर चोट नहीं आने के कारण दूसरी बस से सभी श्रद्धालुओं को रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह आठ बजे 5100 भाजपा कार्यकर्ताओं का लंबा काफिला बदायूं के दातागंज क्षेत्र से रवाना हुआ था। इसमें 101 निजी बसें व कारें शामिल थीं। श्रद्धालु रामलला के दर्शन करने अयोध्या जा रहे थे। काफिले की बसों में दातागंज क्षेत्र के कुंवरगांव बानगढ़ बूथ अध्यक्ष हरवंश शाक्य की बस भी शामिल थी। बस को बदायूं की कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुनौला निवासी सुनील मलिक चला रहे थे। सुबह करीब दस बजे मीरानपुर कटरा के हुलासनगरा ओवरब्रिज के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में पलट गई। 
विज्ञापन


हादसे के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में चीख-पुकार मच गई। शोर होने पर आसपास के लोग दौड़ पड़े। बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। इसमें पांच लोगों को अधिक चोट आई थी। उनका प्राथमिक उपचार कराने के बाद दूसरी बसों में सवार कर रवाना कर दिया गया। बदायूं से भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता और कटरा थाना प्रभारी गौरव त्यागी भी मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद चालक बस को छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

bus of devotees going to Ayodhya overturned on the highway in Shahjahanpur
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

कार्यकर्ताओं के मोबाइल गुम
बस पलटने के बाद भगदड़ मचने से पार्टी कार्यकर्ताओं के मोबाइल फोन गुम हो गए हैं। काफी तलाश करने के बाद भी सुराग नहीं लगा है। दातागंज क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता शैलेश कुमार सिंह व जयराज सिंह ने बताया कि उनके फोन नहीं मिल रहे हैं। फोन बंद हो गए हैं। प्रभु राम की कृपा से उन्हें कोई चोट नहीं आई हे।

एसपी देहात मनोज अवस्थी ने बताया कि बस पलटने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पांच यात्रियों को चोटें आने पर उनका प्राथमिक उपचार कराया गया। सभी यात्रियों को दूसरी बसों से रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed