फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bus

बसों की निगरानी को बना सिस्टम गड़बड़ाया

Fri, 26 Dec 2014 01:38 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 26 Dec 2014 01:38 AM IST
विज्ञापन
bus
बस संचालन और स्थिति पर निगरानी रखने के लिए परिवहन निगम का व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम पांच महीने में ही जवाब देने लगा है। एक चौथाई बसों में सिस्टम बेकार हो गया है। योजना का ठेका ट्राइमैक्स कंपनी को दिया गया। कंपनी ने योजना में एयरटेल नेटवर्क इस्तेमाल किया है। इस समय एक चौथाई से ज्यादा बसें नेटवर्क से आउट ऑफ रेंज हैं।
विज्ञापन

बसों की तेज रफ्तार पर नियंत्रण, अनाधिकृत स्टापेज और ढाबों पर बस न रोकने और जाम प्वाइंट की जानकारी के लिए लगाए गए वीटीएस सिस्टम से बस की लोकेशन और यात्रियों की तादाद भी पता चल जाती है। बरेली रीजन में साढ़े चार सौ बसों में ये सिस्टम लगा जिनमें से से 110 बस नेटवर्क से अलग हो गई हैं। कंपनी ने फजीहत से बचने के लिए 85 सिम जांच के लिए लखनऊ भेज दिए। कहा जा रहा है कि कुछ स्थानों पर  एयरटेल नेटवर्क न मिलने से दिक्कत आती है और ज्यादा समय तक ऐसी दिक्कत से वीटीएस बंद हो जाता है।
विज्ञापन

वर्जन
किसी भी नए सिस्टम को शुरू करने पर इस तरह की दिक्कतें आती हैं। इस मामले में भी ऐसा ही है। हमने कंपनी को स्थिति बताई है। जल्दी ही वीटीएस सही कराने को कहा गया है।- एसके शर्मा, आरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed