{"_id":"66a993677121b0efd009e2e4","slug":"bus-depots-will-be-built-in-bilsi-dataganj-and-puranpur-bareilly-news-c-4-bly1015-449662-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बिल्सी, दातागंज और पूरनपुर में बनेंगे बस डिपो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बिल्सी, दातागंज और पूरनपुर में बनेंगे बस डिपो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली परिक्षेत्र में रोडवेज के तीन नए डिपो बनेंगे। बदायूं के बिल्सी में डिपो के लिए भूमि चिह्नित किए जाने के साथ 3.44 करोड़ रुपये का बजट भी स्वीकृत हो चुका है। अब बदायूं के ही दातागंज और पीलीभीत के पूरनपुर में भी रोडवेज डिपो बनाने की तैयारी है। दातागंज में दो साल पहले 1.75 करोड़ रुपये की लागत से बस स्टैंड बनाया गया था। सुविधाओं में इजाफा करके इसे भी डिपो का दर्जा देने का प्रस्ताव है।
बदायूं में दातागंज रोड पर ई-बसों के चार्जिंग डिपो का निर्माण शुरू हो चुका है। बरेली में पुराने बस अड्डे को ई-बस डिपो के रूप में विकसित किया जाएगा। छोटे रूटों पर ई-बसों के संचालन के लिए छोटे-छोटे डिपो बनाए जाने हैं। शासन ने इसके लिए प्रयागराज, आगरा, गाजियाबाद और बरेली परिक्षेत्र को चिह्नित किया है।
तराई के इलाकों को जोड़ने के लिए पूरनपुर में डिपो बनाया जाएगा। यहां से लखीमपुर, सीतापुर, लखनऊ, बहराइच, बस्ती तक के रूट जुड़ जाएंगे। पूरनपुर असाम नेशनल हाईवे पर स्थित है। इसका भी फायदा मिलेगा। बदायूं के बिल्सी से दिल्ली, बिजनौर, मेरठ, हरिद्वार, देहरादून और दातागंज से बरेली, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, लखनऊ तक सड़क मार्ग से कनेक्टिविटी बेहतर होगी। संवाद
विज्ञापन
भविष्य में छोटे रूटों पर ई-बसों का संचालन प्रस्तावित है। बदायूं में बिल्सी डिपो का निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा। पीलीभीत के पूरनपुर और बदायूं के दातागंज में भी डिपो का निर्माण प्रस्तावित है। बरेली के पुराने बस अड्डे को ई-बस डिपो के रूप में विकसित किया जाएगा। - धनजी राम, सेवा प्रबंधक